Bhopal: पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने का युवक का वीडियो वायरल, बजरंग दल ने दर्ज कराया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Bhopal News: राजधानी भोपाल के एक ढाबे के बाहर फैजल नाम के मुस्लिम युवक ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। इसमें युवक कह रहा है, 'पाकिस्तान जिंदाबाद, इंडिया मुर्दा... मुर्दाबाद होगा, क्योंकि मोदी जी के राज में है भाई।' इस वीडियो के सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता उसे समझाने गए तो वह उनसे मारपीट करने लगा।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर मिसरोद थाने का घेराव कर दिया। जिसके बाद मिसरोद पुलिस ने धारा 153 के तहत FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में बजरंग दल विभाग संयोजक दिनेश यादव ने बताया कि आज उन्हें सूचना मिली थी कि मिसरोद थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास पंचर बनाने वाला फैजल नाम का शख्स भारत माता को अपशब्द कह रहा है।

मिसरोद पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 153 बी के तहत कार्रवाई की है। जांच में उसने बताया कि उसका वीडियो उसके दोस्त ने बनाया था और मजाक में उसने यह शब्द कहा था, पता नहीं था वीडियो इस तरह से वायरल हो जाएगा। मिसरोद थाना प्रभारी मनीष भदौरिया के मुताबिक फैसल खान पेट्रोल पंप के पास पंचर की दुकान चलाता है। उसने गुरुवार को किसी से बात करते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद कह दिया था। शिकायत पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हिंदू संगठन के कुछ लोग सोशल मीडिया पर बहुप्रसारित वीडियो देखने के बाद आरोपित फैसल खान के पास पहुंचे तो वह उनसे अभद्रता और झगड़ा करने लगा। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे मिसरोद पुलिस के हवाले किया और उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
बजरंग दल के पदाधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि वीडियो देखने के बाद वे आरोपी फैसल खान के पास पहुंचे थे। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की। इसके बाद आरोपी को पकड़कर मिसरोद पुलिस के हवाले किया और उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया। आरोपी वीडियो में हिंदुस्तान और प्रधानमंत्री मोदी के बारे में भी गलत टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है।
मिसरोद थाना के टीआई, मनीष भदौरिया, ने बताया कि मंडीदीप निवासी फैसल खान (28) क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास पंचर की दुकान चलाता है। गुरुवार को किसी से बात करते हुए उसने पाकिस्तान जिंदाबाद कह दिया था। इस शिकायत के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications