VD शर्मा ने कांग्रेस के आरोप पत्र को बताया झूठा, बोले- कमलनाथ सकार ने किए 15 महीने में 15 हजार करोड़ के घोटाले

MP politics News: विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी आपने खुद को 2023 को मॉडल बताया है, आप 2023 के मॉडल तो नहीं, आप 1984 के सिक्ख दंगों के मॉडल जरुर हैं, आप देश की ख़ुफ़िया जानकारी लीक करने के गद्दारी के मॉडल जरूर हैं, आप देश के अंदर चीन के साथ दलाली करने के मॉडल जरूर हैं। 15 महीने प्रदेश में रही आपकी सरकार दिग्विजय सिंह के इशारों पर चल रही थी, जिसमें आप करप्शननाथ बनें और भाजपा सरकार की जनहितैषी सारी योजनाएं बंद की, आप गरीबों के हक और अधिकार छीनने के मॉडल बने।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा में कांग्रेस द्वारा जारी किए गए आरोप पत्र के जवाब में कहा कि विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का आरोप पत्र झूठ पत्र है। कांग्रेस के नेता इतने डरे और सहमे हुए हैं कि आरोप पत्र में किसी भी कांग्रेस नेता का फोटो तक नहीं है और न यह जानकारी है कि आरोप पत्र किसने जारी किया है।

VD Sharma told the charge sheet of Congress as false, Kamal Nath did scams worth 15 thousand crores

आरोप पत्र जारी कर जनता और मीडिया को भ्रमित कर रहे कमलनाथ

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कमलनाथ आज भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर रहे है तो ग्वालियर में प्रियंका गांधी के हाथों उन्होंने जो आरोप पत्र जारी करवाया था वह क्या था ? उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक है कि करप्शननाथ ने आज आरोप पत्र जारी करके फिर से जनता और मीडिया को भ्रमित किया है। कांग्रेस का आरोप पत्र झूठ का पुलिंदा है।

कमलनाथ सरकार ने किए 15 महीने में 15 हजार करोड़ के घोटाले हुए

वीडी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की पहचान करप्शननाथ के रूप में होती है। कमलनाथ जब मुख्यमंत्री रहे तब उन्होंने 15 महीने की सरकार में लगभग 15 हजार करोड़ के घोटाले किए। कांग्रेस घोटालों की जननी और करप्शन की दुकान है। कमलनाथ उसी परंपरा का निर्वाह करने वाले नेता हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब जनता ने देखा है कि कमलनाथ के पूर्व ओएसडी प्रवीण कक्कड़, निजी सचिव आरके मिगलानी और भांजे रतुल पुरी सहित उनके चहेतों के घर और दफ्तरों में छापे की कार्यवाही हुई, जिसमें तकरीबन 281 करोड़ रूपए की गडबड़ी पाई गई थी।

शर्मा ने कहा कि कमलनाथ के भतीजे की कंपनी पर छापेमारी में 1350 करोड रूपए से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। इतना ही नहीं आगस्टा वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीदी मामले की दलाली में भी कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी का नाम उजागर हुआ, जिसमे 7 हजार 600 करोड़ और 780 करोड़ के घोटाले सामने आए।

किसान कर्जमाफी के नाम पर की बंदरबाट और ट्रांसफर घोटाला किया

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कमलनाथ आज बीजेपी की सरकार पर झूठा आरोप पत्र जारी कर रहे हैं, जबकि उन्होंने प्रदेश के किसानों के साथ कर्जमाफी का छल किया। विधानसभा चुनाव के पहले कर्जमाफी का वादा करते रहे और जब सरकार बनी तो किसान कर्जमाफी के नाम पर 2 हजार करोड़ का घोटाला किया, जिसके परिणामस्वरूप किसानों को कर्जमाफी के बदले डिफाल्टर होना पड़ा। कमलनाथ सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों की लिस्ट में फर्जी नाम शामिल कर पैसों की बंदरबाट की।

शर्मा ने कहा कि 15 महीने की कमलनाथ सरकार घोटालों और ट्रांसफर उद्योग की उपलब्धियों से भरी रही। 165 दिनों में ही कमलनाथ सरकार ने 450 से अधिक आईएएस और आईपीएस के ट्रांसफर किए थे, इसके अलावा निचले स्तर तक ट्रांसफर किए। इतना ही नहीं इस ट्रांसफर घोटाले में कई अधिकारियों का 3 से 4 बार ट्रांसफर कर दिया। कमलनाथ सरकार में नया ट्रांसफर उद्योग चला।

कमलनाथ सरकार ने हर कदम पर एक नया घोटाला किया

शर्मा ने कहा कि 15 महीने प्रदेश में रही कांग्रेस सरकार ने हर कदम एक नया घोटाला किया। प्रदेश में 7 परियोजनाओं में कमलनाथ सरकार ने 887 करोड़ के घोटाले किए, जिसकी ईओडबल्यू की जांच में चौकाने वाले खुलासे हुए थे। कमलनाथ सरकार ने उन बांध-नहरों के लिए 887 करोड़ रूपए का भुगतान कर दिया था, जिसका काम ही शुरू नहीं हुआ था। इसी तरह कांग्रेस सरकार ने 4100 करोड़ रूपए का सिंचाई कॉप्लेक्स घोटाला किया। मुख्यमंत्री रहते हुए कमलनाथ ने छिंदवाड़ा सिंचाई कॉप्लेक्स का ठेका देने के मात्र 20 दिनों के अंदर निजी कंपनी को 450 करोड़ रूपए का भुगतान कर फायदा पहुंचाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जनसंपर्क विभाग में भी 131 करोड का घोटाला किया, वहीं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं के लिए खरीदे जाने वाले मोबाइल फोन में भी 63 करोड़ का घोटाला किया।

वीडी शर्मा ने कहा कि जब देश और प्रदेश कोरोना जैसी महामारी की आहट थी, तब मुख्यमंत्री रहते हुए कमलनाथ ने आइफा अवार्ड के नाम पर उद्योगपतियों पर दबाव डालकर विजक्राफ्ट कंपनी को लाभ पहुंचाने का काम किया। श्री शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी बतायें कि इस कंपनी का मालिक किसका दोस्त था? कमलनाथ सरकार ने दबाव डालकर एलपीजी कंपनी से 40 करोड़ और बिरला कंपनी से 4 करोड़ का भुगतान विजक्राफ्ट कंपनी को कराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए 15 महीने में कमलनाथ ने गरीबों की चिंता करने की बजाय सिर्फ धन उगाई करने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+