कलयुगी बेटे ने वैलेंटाइन डे की रात प्रेमिका को घर लाने के लिए मां के साथ की घटना, भोपाल पुलिस ने किया खुलासा
Bhopal News: भोपाल में एक युवक ने प्रेमिका के लिए अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, 15 फरवरी की सुबह शबरी नगर में महिला नंदा मोरे की मौत की सूचना प्राप्त हुई। मृतिका के चेहरे और गले में चोट के निशान थे और होंठ कटे हुए थे। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सामने आया कि मौत गला दबाने से हुई है।
पुलिस ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की, जिससे महिला के बेटे रौनक मोरे (19) पर संदेह हुआ। शुरूआती पूछताछ में उसने गुमराह किया, लेकिन बाद में अपना जुर्म स्वीकार किया। रौनक के खिलाफ कमला नगर थाने में पहले से ही कई अपराध दर्ज हैं।

रौनक ने वैलेंटाइन डे की रात क़रीबन 12 बजे के बाद मां से उस लड़की को घर लाने के लिए कहा, लेकिन मां ने मना कर दिया। इससे उसका गुस्सा बढ़ा और उसने मां को धक्का देकर उनका होंठ काट दिया। जब मां ने उसे थप्पड़ मारा, तो उसने उसका गला घोंट दिया, जिससे मां की मौत हो गई। यह कहना है उस बेटे के जिनसे प्रेमिका के चलते अपनी मां की जान ले ली। पुलिस ने मामले का खुलासा कमला नगर पुलिस ने 24 घंटे में किया।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह कुशवाहा, उपनिरीक्षक अफसार खान, उपनिरीक्षक गौरव पांडेय, सउनि मो. सादिक, शेषराम सहारे, रामस्वरूप, मुकेश सिंह, दिनेश सिंह, छत्रपाल सिंह, प्रमिलन, सुनंदा, आर.कमलेश, कमलेश कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही है।
बेटा ने पुलिस को बताया कि वैलेंटाइन डे के दिन रात क़रीबन 12 बजे के बाद मैंने अपनी मां से उस लड़की को घर लाने के लिए कहा तो मेरी मां ने मना कर दिया जिससे मुझे गुस्सा आया । मैने अपनी मां को धक्का दे दिया जिससे मेरी मां बेड के किनारे से टकरा गई व उसका होंठ कट गया, तब मेरी माँ ने मुझे थप्पड़ मार दिया जिससे मुझे और गुस्सा आ गया तो मैने पास ही पड़े दुपट्टे से अपनी मां का गला घोंटकर मां की हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications