नई आबकारी नीति से उमा भारती हुईं खुश, 25 फरवरी को CM शिवराज का करेंगी सम्मान
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने टीकमगढ़ की 'माता बेटी बाई स्मृति शिक्षण समिति' की ओर से मुख्यमंत्री का सम्मान करने के लिए कहा है।

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराब नीति में बदलाव को लेकर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का सम्मान करेंगी। बता दे मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से नई शराब नीति लागू हो जाएगी। प्रदेश में नई शराब नीति को लेकर सीएम शिवराज की जमकर तारीफ की जा रही है। नई शराब नीति को लेकर सीएम को संतों का भी साथ मिल गया है योग गुरु बाबा रामदेव सहित तमाम संतो ने कहा है कि नहीं शराब नीति व्यसन को हतोत्साहित करने वाली है, जिसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान की पहल अभिनंदनीय है।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने टीकमगढ़ की 'माता बेटी बाई स्मृति शिक्षण समिति' की ओर से मुख्यमंत्री का सम्मान करने के लिए कहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 'माता बेटी बाई स्मृति शिक्षण समिति' मध्य प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं हितों के अनुरूप आबकारी नीति लाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सम्मान 25 फरवरी को करेगी। बता दे उमा भारती समिति के अध्यक्ष हैं।
इससे पहले बीजेपी की फायर ब्रांड नेता और पूर्व सीएम उमा भारती ने नई शराब नीति को लेकर कहा था कि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा घोषित की गई शराब नीति एक ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी निर्णय है, इसके लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मध्यप्रदेश के सभी नागरिकों खासकर के महिलाओं की तरफ से अभिनंदन। शराब की दुकान के सामने बैठकर शराब पीने का पूर्णतया: निषेध।
उमा ने कहा कि पूरे प्रदेश के अहाते बंद करने का निर्णय एवं शराब पीकर वाहन चलाने पर सजा के प्रावधान इस नीति के वह विशेष अंग हैं, जो शराब नीति के लिए मध्यप्रदेश को मॉडल स्टेट बना रहे हैं। उमा भारती ने कहा कि शिवराज सिंह ने अपनी सरकार के इरादे स्पष्ट कर दिए कि जनहित हमारे लिए सर्वोपरि है। इस शराब नीति का यह बिंदु बहुत महत्वपूर्ण है कि जिन शराब की दुकानों के लिए भारी जन विरोध हुआ है उनकी नीलामी ही नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications