हिंदू का बच्चा गाय का दूध पीकर बड़ा होता है तो मुस्लिम का बच्चा भी नल का पानी पीकर मजबूत नहीं होता: Uma Bharti
पूर्व सीएम उमा भारती अटैकिंग मोड में है और शराब नीति में अपने सुझावों को शामिल कराने की मांग को लेकर मुखर हैं।

मध्य प्रदेश की पूर्व सीएमओ व भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने गाय को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि गाय को हिंदुत्व से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। ये हिंदुत्व का नहीं दूध का मुद्दा है यदि हिंदू का बच्चा गाय का दूध पीकर बड़ा होता है, तो मुस्लिम का बच्चा भी नल का पानी पीकर मजबूत नहीं होता है। यह बात मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अयोध्या नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में जनता को संबोधित करते हुए कही।

गाय को दूध से जोड़ों, स्वास्थ्य और खेती से जोड़ो : उमा
पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि वह शराब नीति में बदलाव को लेकर तीन दिवसीय प्रवास पर थे जो मंगलवार को समाप्त हो गया अब वह मधुशाला में गौशालाएं खोलेंगी। इसकी शुरुआत ओरछा से की जाएगी। बता दे कि मध्यप्रदेश की शराब नीति में बदलाव को लेकर उमा भारती मुखर बनी हुई है। इसको लेकर वे बीते 3 दिनों से अयोध्या नगर स्थित मंदिर में बैठी हुई थी। हालांकि कैबिनेट की बैठक में गत 31 जनवरी को नई शराब नीति लागू की जानी थी, लेकिन इस की तारीख आगे बढ़ा दी गई। इसके बाद उमा भारती का प्रवास भी खत्म हो गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गाय को दूध से जोड़ों, स्वास्थ्य और खेती से जोड़ो। इस समय सबसे अधिक डिमांड जैविक खेती किए जो गोवंश की वजह से ही संभव होगी इसलिए गाय को सेहत के साथ जोड़कर देखना चाहिए। वे मधुशालाओं को बंद कराके उनके स्थान पर गोशाला खोलेंगी और इसकी शुरुआत वे ओरछा से करेंगी।

किसी नेता ने कुछ भी कहा तो खुलकर बोलूंगी
उमा भारती ने कहा है कि कुछ दिनों पहले वह बीमार थी तब उनसे मिलने प्रदेश के आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा और उनकी पत्नी के साथ पहुंचे। उन्होंने पूछा कि दीदी आप क्यों बीमार है तो मैं बोली कि मेरी बीमारी की जड़ तू है तुम लोगों की वजह से ही मेरा ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि मंत्री की पत्नी से कहा कि तुम तो मंत्री की घरवाली हो, तुम्हें बाहर नहीं निकलना पड़ता। उन महिलाओं से पूछो जो शराब की दुकानों के सामने प्रतिदिन निकलती हैं। उन्हें शराब की दुकानों से कितनी परेशानी होती है।

जब तक सुझाव शामिल नहीं होता जारी रहेगा विरोध
पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि ओरछा में रामराजा सरकार के प्रवेश द्वार के ठीक पहले शराब की जो दुकान है, वे अवैध है। विधि विभाग की भूल से उन्हें कोर्ट से स्टे मिल गया है, इसलिए मैं इस मधुशाला को गौशाला में बदल देना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि यह एकमात्र उदाहरण होगा बाकी में नई शराब नीति की प्रतीक्षा करूंगी जब तक शराब नीति में उनका सुझाव शामिल नहीं किया जाता तब तक शराब को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा बुधवार से वह शराब दुकान में गौशाला की शुरुआत करेंगी।

शिवराज पर मेरा भरोसा : उमा
पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि उनका विश्वास सीएम शिवराज पर है। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज संत आदमी है, लेकिन अब सीएम शिवराज को सेवक की भूमिका छोड़कर शासक की भूमिका में आना होगा और उन्हें राज्य धर्म का पालन करना चाहिए। मुझे भरोसा है कि नई शराब नीति में हमारे परामर्श शामिल किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications