Ujjain जिले को 6 अप्रैल को मिलेगी होजयरी गारमेंट इकाई की सौगात, सीएम शिवराज करेंगे शुभारंभ
मध्य प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र में विकास कर रहा हैं। सीएम शिवराज के प्रयासों से राज्य के हर इलाके में रोजगार के साधन मुहैया कराने योजनाएं लागू हैं। उज्जैन में 6 अप्रैल को मिलेगी होजयरी गारमेंट इकाई का शुभारंभ होगा।

Ujjain district will get the gift of hosiery garment unit: मध्य प्रदेश के औधोगिक क्षेत्रों को आत्म निर्भर बनाने शिवराज सरकार तमाम प्रयास कर रही हैं। सरकार की योजनाओं में निवेशक भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कपड़ा, फ़ूड प्रोसोसिंग यूनिट और अन्य कई इकाईओं को विकसित करने प्रयास हो रहे हैं। 6 अप्रैल को सरकार ने उज्जैन में होजयरी गारमेंट इकाई का शुभारंभ करने का फैसला लिया हैं। इस सिलसिले में निवेशक भी अपने प्रोजेक्ट पर सीएम से बैठक कर प्लानिंग शेयर कर रहे हैं।

वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के फाउंडर चेयरमेन आर.के. जयपुरिया ने बताया कि उनके संस्थान द्वारा जबलपुर जिले के उमरिया डुंगगरिया में 210 करोड़ रूपये के निवेश से कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक और फ्रूट जूस निर्माण इकाई लगाने की तैयारी है। इससे करीब 350 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा। योजना के संबंध में उन्होंने सीएम से चर्चा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि इस इकाई को लगाने के लिए पूरी मदद की जाएगी। वही नर्मदापुरम जिले के माखननगर-मुहासा-बाबई औद्योगिक क्षेत्र में ऑक्सीजन संयंत्र के निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। जिसका बहुत जल्दी मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश कई क्षेत्रों में आत्म-निर्भर है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर होना पड़ा था। ऐसे हालात दोबारा न बने और यदि परिस्थितियाँ बनती भी तो उसकी व्यापक तैयारी रहेंगी। 125 करोड़ की लागत से प्योर क्रायोजेनिक चिकित्सकीय ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की पहल की गई है। अगले महीने से वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ हो जाएगा।
सीएम से बेस्ट लाइफ स्टाइल एपैरल प्राइवेट लिमिटेड के एस शेषाद्री और धीरेन मलानी ने भी मुलाकात की। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा उज्जैन जिले के ग्राम नागझिरी में 80 करोड़ रूपये के निवेश से होजियरी गारमेंट्स निर्माण की इकाई स्थापित की गई है, जिससे करीब 4 हजार व्यक्तियों विशेष कर महिलाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री चौहान से आगामी 6 अप्रैल को इकाई के शुभारंभ के लिए संस्थान द्वारा अनुरोध किया गया। संस्थान द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री मित्रा योजना में भी नवीन निवेश प्रस्तावित है।












Click it and Unblock the Notifications