Bhopal News: MP विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर ट्रैफिक पुलिस का प्लान, इन इलाकों में जाने से बचे
Bhopal counting News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कल मतगणना है। राजधानी में इसको लेकर ट्रैफिक व्यवस्था डाइवर्ट की गई है। भोपाल जिले में सात विधानसभा चुनाव के मतदान17 नवंबर को हुआ था। निर्वाचन आयोग में मतगणना को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।
कल यानी 3 दिसंबर को पुरानी जेल परिसर में मतगणना का काम किया जाएगा। ये काम सुबह 6:00 बजे से शुरू हो जाएगा। इस कारण ट्रैफिक पुलिस ने काउंटिंग के दौरान लोगों की भीड़ और वाहनों की आवाज आई को लेकर रविवार को ट्रैफिक बदलाव के संबंध में प्लान जारी किया है। जिससे आम जनता को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह होगी पार्किंग व्यवस्था
- आमजन के वाहन पंजाब नेशनल बैंक की तरफ और जिला कोर्ट चौराहे से वल्लभ भवन मार्ग पर दोनों तरफ पार्क किए जा सकेंगे।
- मतगणना कर्मियों, मीडिया कर्मियों के वाहन और प्रत्याशियों के वाहन जेल परिसर में निर्धारित स्थान पर पार्क होंगे।
- संतों के वाहन पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे होमगार्ड ट्रेनिंग तक जाएंगे। उनके वाहन लाल परेड ग्राउंड और एमएलए रेस्ट हाउस में पार्क होंगे।
कल इन मार्गो पर बंद रहेगा आवागमन
- सीआई कॉलोनी, पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, होमगार्ड टर्निग और कोर्ट चौराहा से पुरानी जेल की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया मेंदा मिल के पास से सेंट्रल स्कूल क्रमांक एक स्टेट आईटी वाले रास्ते से जिला कोर्ट की ओर प्रवेश वर्जित रहेगा।
- प्रत्याशियों के एजेंट और नाश्ता भोजन लाने वाले वाहन पुरानी जेल परिसर के मुख्य द्वार तक पहुंच सकेंगे।
- जो लोग कल जहांगीराबाद से एमपी नगर की ओर आवागमन करना चाहते हैं वे शबन चौराहा, जिंसी चौराहा, बोगदा पुल, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर ओवर ब्रिज मैदा मिल से बोर्ड ऑफिस होकर आवागमन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications