Bhopal News: बड़े तालाब में सैलानियों का मजा होगा किरकिरा, क्रूज व मोटर बोट पर NGT ने लगाई रोक
Bhopal Lake News: राजधानी भोपाल के बड़े तालाब अब पहुंचने वाले पर्यटक लेक प्रिंसेस क्रूज और जलपरी, मोटर बोट का मजा नहीं ले सकेंगे। दरअसल एनजीटी ने डीजल इंजन से निकलने वाले उत्सर्जन को देखते हुए इन पर रोक लगाने के आदेश दिए है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने डीजल इंजन से निकलने वाले उत्सर्जन को इंसानों समेत जलीय जीवों के लिए खतरा बताते हुए क्रूज और जलपरी, मोटरबोट को बंद करने का आदेश दिया है।
इससे पहले बुधवार को दिन में बंद रहने के बाद शाम को क्रूज ने सिर्फ दो राउंड ही लगाए थे। गुरुवार को टिकट काउंटर बंद रहा। क्रूज और मोटर बोट का संचालन बंद होने से टूरिस्ट वापस लौट गए। बता दे कि भोज वेटलैंड (बडा तलाब) नर्मदा समेत प्रदेश की किसी भी वॉटर बॉडीज में क्रूज और मोटर बोट के संचालन पर एनजीटी ने 12 सितंबर तक बैन लगा दिया है।

इधर मोटर बोट के बंद होने से भोपाल के सैर सपाटा पर इसका संचालन करने वाले परेशान है। उनका कहना है कि हमारे रोजगार पर संकट पैदा हो गया है। मोटर बोट वालों का कहना है कि उन्होंने 10 लाख रुपए की बोट खरीदी है और उनकी किस्त भी उन्हें भरना पड़ती है। ऐसे में अगर रोक नहीं हटती है तो वह कैसे किस्त भरेंगे।
बता दे की बोट क्लब में हर रोज 1000 से ज्यादा लोग पूछते हैं इन मैच अधिकांश लोग वोटिंग का मजा लेने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अब उन्हें निराशा हाथ लगेगी। क्रूज और मोटर बोट के जरिए पर्यटक बड़ा तालाब की लहरों को करीब से देखते है। इसके अलावा प्राइवेट नाव का संचालन भी यहां से होता है। सभी का किराया अलग-अलग है। पर्यटन विकास निगम के अवसरों का कहना है कि एनजीटी के आदेश का अध्ययन कर रहे हैं। वहीं कानूनी सलाह भी ली जा रही है इसके बाद ही आगे कोई कदम उठाया जाएगा।
बता दे कि एनजीटी के आदेश के बाद ही भोपाल नगर निगम के झील संरक्षण प्रकोष्ठ ने बुधवार को पर्यटन विकास निगम और दोनों निजी मोटर बोट संचालकों को निर्देश जारी किए थे। बड़ा तालाब और प्रेमपुरा घाट पर मोटर बोट से जुड़ी तमाम एक्टिविटी बंद करने को कहा गया था।












Click it and Unblock the Notifications