Newborn Dead body: सीधी जिले में एक दिन में मिले तीन नवजात शव, मचा हड़कंप
सीधी, 25 सितंबर। जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां जिले के अलग-अलग तीन थाना क्षेत्रों में नवजातों के शव पाए गए हैं। इन मामलों पर पुलिस जहां कार्यवाही की बात कह रही है। वहीं, सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि जिले में भ्रूण हत्या रोकने के तमाम प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।

जिले में मिले 3 नवजातों के शव की पुष्टि सीधी एसपी मुकेश श्रीवास्तव द्वारा की गई है। वहीं, सीधी एडिशनल एसपी अंजुलता पटले ने भी बताया कि पहला शव जिला हॉस्पिटल के भीतर स्थित शौचालय से बरामद हुआ है। अस्पताल स्थित पुलिस सहायता केंद्र ने जानकारी दी थी कि 1 अज्ञात नवजात का भ्रूण जिला अस्पताल के शौचालय से मिला है। वही दो अन्य शव रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के भितरी और झलवार से बरामद किए गए।
जानकारी के मुताबिक खेतों में लावारिस हालत में नवजात शिशु के शव फेंक दिए गए थे। ग्रामीणों की जानकारी के बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की है।
अस्पताल में अक्सर मिलते है भ्रूण
ऐसा कोई पहला मामला नही है, जिला हॉस्पिटल में अक्सर बाथरूम सहित पानी की टंकी में भ्रूण मिलने की ख़बरें आ चुकी है। बताया गया कि इस तरह के भ्रूणों को मिलने में हॉस्पिटल के डाक्टरों की भूमिका संदिग्ध रहती है। महिला डाक्टर मरीजों से सांठ-गांठ बनाकर अस्पताल में इस तरह का कृत्य किया जाता है ताकि मरीज की हालत बिग़ड़ें पर उसे वहीं भर्ती भी किया जा सके।
नगर निरीक्षक, रामपुर नैकिन जानकारी देते हुए बताया
सफाई कर्मियो ने हमे सूचना दी, मैने मौके पर पहुंच कर घटना को संज्ञान में लेते हुए नवजात भू्ण को निकलवा कर परीक्षण के लिए भेज दिया है। लेकिन जिला हॉस्पिटल मे ऐसा किसी का भी जानकारी उपलब्ध नहीं है कि यह भ्रूण किसका है।












Click it and Unblock the Notifications