केरवा डैम में बड़ा हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत
भोपाल के केरवा डैम में नहाने गए तीन बच्चों की गुरुवार दोपहर डूबने से मौत हो गई। सूचना पर गोतोखोर व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
भोपाल,14 अप्रैल। राजधानी के केरवा डैम में गुरुवार को 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे केरवा डैम में नहाने गए थे, इसी दौरान गहरे पानी में चले गए, जिससे तीनों बच्चे डूब गए। सूचना के बाद गोताखोरों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। पूरा मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र का है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चे आपस में दोस्त थे। तीनों गुरुवार दोपहर केरवा डैम में साथ नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिससे तीनों डूब गए। सूचना मिलते ही गोताखोर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। मरने वालों में एक मोहित, दूसरा निशांत और तीसरे का नाम अभी अज्ञात बताया जा रहा है।
आपको बता दें कि राजधानी भोपाल का केरवा डैम पर्यटन स्थल की दृष्टि से एक टूरिस्ट प्लेस है, जहां पर गर्मियों के दिनों में लोग बड़ी संख्या में घूमने के लिए जाते हैं। ऐसे में 3 बच्चों का डूब जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।












Click it and Unblock the Notifications