भोपाल में भाजपा की समरसता यात्राओं में उमड़े हजारों श्रद्धालु, संत रविदास का सन्देश दे रही यात्रायें
Samarasta Yatra News: मंत्री विश्वास सारंग ने बतााय कि संत रविदास के संदेश और जीवन मूल्यों के प्रति समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न स्थानों से निकाली जा रही समरसता यात्राएं 12 अगस्त को सागर पहुंचेंगी, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संत रविदास मंदिर निर्माण का शिलान्यास करेंगे। यात्राओं ने 17 वें दिन गुरुवार को भोपाल, नर्मदापुरम, अशोकनगर, दमोह और कटनी जिले में सद्भावना का संदेश दिया।
श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से चरणपादुका और कलश की पूजा अर्चना भी की। यात्रा के स्वागत में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। विभिन्न वर्गों, धर्मों, विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। जगह जहां ढोल बाजे के साथ कलश यात्राएं निकाली गई।

यात्रा ने भोपाल की विधानसभाओं में भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण बनाया
समरसता यात्रा के भोपाल पहुंचने पर लामाखेड़ा में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अगवानी करते हुए पुष्प वर्षा कर समरसता यात्रा में शामिल संतों और अतिथियों का स्वागत किया। मंत्री सारंग चरण पादुका सिर पर रखकर यात्रा में हुए शामिल। संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर निर्माण के उद्देश्य से निकली समरसता यात्रा ने भोपाल में भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण बनाया, समाज की हर जाति, धर्म, वर्ग के लोगों ने मिलकर किया समरसता यात्रा का स्वागत किया।
करौंद में संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर पहुंचने पर समरसता यात्रा का संत जनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत । यहां से यात्रा उत्तर विधानसभा और दक्षिण पश्चिम विधानसभा में भ्रमण करते हुए गोविन्दपुरा विधानसभा के डी सेक्टर भेल स्थित संत रविदास महाराज मंदिर पहुंची जहाँ जनसंवाद हुआ। जनसंवाद को संबोधित करते हुए विधायक कृष्णा गौर और भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि सागर जिले के बडतुमा में प्रदेश सरकार द्वारा 100 करोड़ रूपये की लागत से संत शिरोमणि गुरू रविदास जी का भव्य मंदिर बनाया जाएगा।
अशोक नगर के चंदेरी और मुंगावली में समरसता यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
संत शिरोमणि रविदास मंदिर निर्माण, सांस्कृतिक केंद्र की सागर में स्थापना को लेकर प्रदेश भर में निकाली जा रही समरसता यात्रा ने गुरुवार को चंदेरी और मुंगावली विधानसभा में भ्रमण किया। चंदेरी पहुंचने पर यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान यात्रा के प्रभारी और निगम अध्यक्ष घनश्याम पिरोनिया, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, जिला महामंत्री एवं यात्रा के जिला प्रभारी मुकेश कलावत, रविंद्र लोधी, पूर्व विधायक राजकुमार सिंह यादव, सुनील रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यात्रा चंदेरी शहर के विभिन्न मार्गो से होकर निकली जहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया। जनसंवाद कार्यक्रम के पूर्व उपस्थित नेताओं ने चरण पादुका पूजन किया। इस दौरान यात्रा प्रभारी पिरोनिया ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए प्रदेशभर से समरसता यात्रा 12 अगस्त को सागर पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications