कुएं में गिरी गाय, भोपाल नगर निगम ने कड़ी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला
भोपाल, 29 जून। राजधानी में ज्यादातर दूध का व्यवसाय करने वाले डेरी मालिक अपने जानवरों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते। ऐसा ही वाक्य अवधपुरी में हुआ जहां पर घर के अंदर बने हुए कुएं में एक गाय गिर गई। गाय को काफी गंभीर चोटें आई हैं।

बता दे जैसे स्थानीय लोगों ने गाय को कुएं में गिरा देखा उन्होंने तुरंत नगर निगम को इसकी सूचना दी। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू शुरू कर दिया। कई बार कोशिश करने के बाद गाय को निकालना बहुत मुश्किल हो रहा था। कुआं बहुत ही गहरा और सकड़ा होने के कारण नगर निगम की टीम काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला गया।
पशु प्रेमी हिमांशु शुक्ला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली के अवधपुरी इलाके में एक गाय कुएं में गिर गई है जिसके बाद उन्होंने नगर निगम की टीम को इसकी जानकारी दी नगर निगम की टीम मौके पर तुरंत पहुंच गई और गाय का रेस्क्यू शुरू कर दिया। टीम में आलोक, रितेश और कई मेंबर होने कड़ी मेहनत करने के बाद गाय को बाहर निकाला।

पालतू कुत्ते को रस्सी से बांधकर भागा मालिक
राजधानी भोपाल के करोंद क्षेत्र में अमानवीयता का चेहरा सामने है। जहां एक पालतू डॉग के बीमार होने पर मालिक उसे रस्सी से बांध कर भाग गया। डॉग को आवारा कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया। जिसके बाद पशु प्रेमी को इसकी खबर लगी और उन्होंने तुरंत कार में ले जाकर डॉग का इलाज कराया।
यह भी पढ़ें : सीएम शिवराज ने कहा- निकाय चुनावों में 50% सीटें महिलाओं के लिए रहेंगी रिजर्व