Video: मण्डला में दो बाघों के बीच रोंगटे खड़े कर देने वाली लड़ाई, दहाड़ से गूंज उठा कान्हा पार्क'
मण्डला, 29 जुलाई। टाइगर्स डे पर मध्य प्रदेश जनसंपर्क ने कान्हा नेशनल पार्क का रोमांचित कर देने वाला वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो जितना रोमांचित कर रहा, उतना ही खौफ भी पैदा कर रहा है। वीडियो में दो बाघ आपस में लड़ रहे है और पास में ही बाघिन मौजूद है।

बाघों की गर्जना से जंगल गूंज उठा
माना जा रहा है कि ये दोनों बाघ बाघिन को रिझाने के लिए ही आपस में लड़कर अपना वर्चस्व स्थापित करना चाह रहे हैं। दोनों बाघों की लड़ाई देख बाघिन खुद को किनारा कर लेती है जो तस्वीरों में साफ दिख रही है। इस दौरान बाघों की गर्जना से जंगल गूंज उठा।

बाघिन पर आधिपत्य जमाने के लिए लड़ाई
नीला नाला बाघ और भोई डबरी बाघ के बीच भिड़ंत देखने को मिली। ये लड़ाई इतनी भयंकर थी कि 1 बार तो पर्यटक भी सहम गए। फिर उन्हें सामने से गुजरती जिला लाइन बाघिन नजर आई। उसे देखकर लग रहा था कि बाघों के इस संघर्ष की वजह वही है। बाघिन पर आधिपत्य जमाने के लिए लड़ाई कर रहे हैं। हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि अक्सर बाघ टेरिटरी के लिए भी लड़ाई करते हैं। बाघों के आपसी लड़ाई में इनकी मौत भी हो जाती है।

टाइगर स्टेट का पहला दर्जा मध्य प्रदेश को मिला
इसमें सबसे बड़ी भूमिका कान्हा नेशनल पार्क की है। हर वर्ष यहां बाघों की आबादी बढ़ रही है। वर्ष 2021/22 में मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा दिलाने में कान्हा की बड़ी भूमिका थी। अकेले कान्हा में करीब 120 बाघ थे जो इस वर्ष बढ़ गए हैं। इन बढ़े हुए बाघों से एक बार फिर मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिलना लगभग तय है। पिछले पर्यटन साल में यहां के बाघों की खासियत यह देखने को मिली है कि यह पर्यटकों के साथ सेल्फी लेने के लिए मशहूर हैं।

एक बार फिर मिलेगा मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा
टाइगर रिजर्व में बाघ नहीं दिखे तो टाइगर रिजर्व का कोई मतलब नहीं है। वहीं कान्हा नेशनल पार्क में हर वर्ष बाघों की संख्या में बढ़ोतरी होता है। वर्ष 2022 में बाघों की संख्या लगभग 120 थी जो अब बढ़कर लगभग 140 हो गई है। इस आंकड़े में लगभग 40 बाघ बच्चों को भी 2022 की अखिल भारतीय बाघ गणना में शामिल किया जाएगा और 1 बार फिर मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा दिया जाएगा।

बाघिन नैना के बारे में जानिए
सबसे पहले मिलिए बाघिन नैना से जिसका कोड है T-76 ठिकाना है। कान्हा जोन की गली न.7, खासियत है,अपने 4 शावकों के साथ पर्यटकों को 1 साथ दिखना। अपने शावकों के साथ मिलकर पर्यटकों के रास्ते को रोकना और उनके सामने ही T-76 नैना अपने 4 शावकों को जंगल में घुमा कर उन्हें वहां के कानून सिखाती नजर आती रहती है। जिस कारण यहां पहुंच रहे सैलानियों का रोमांच दोगुना हो रहा है। जिस कारण से नैना को खासा पंसद किया जा रहा है। ऐसे दृष्य देख पर्यटक चाहे फिर वह देशी हो या विदेशी नैना और उसके शावको को 1 साथ देख ले सेल्फी लेकर उनकी तस्वीर को कैमरे में कैद करे बिना नहीं रह सकता।












Click it and Unblock the Notifications