Bhopal: बाघिन के शावक ने उड़ाई वन विभाग की नींद, पूर्व CM अर्जुन सिंह के बेटे की कोठी के पास घूम रहा था टाइगर
Bhopal News: राजधानी भोपाल में केरवा डैम के पास रिच इलाके में लगातार टाइगर के मूवमेंट से लोगों में दहशत बनी हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद वन विभाग में यहां पर सुरक्षा तो बढ़ा दी है। लेकिन लगातार टाइगर के पगमार्क इलाके में दिखाई दे रहे हैं।
पगमार्क के आधार पर वन विभाग का कहना है कि यह बाघिन 123 का शावक है, जो इस एरिया में नजर आ रहा है। इस बाघिन के चार शावक अपनी अलग-अलग टेरेटरी बना रहे हैं। इसलिए उनका मूवमेंट देखने को मिल रहा है इसकी सर्चिंग में 2 दिन से लगी वन विभाग की टीम ने पगमार्क के आधार पर ही अंदाजा लगाया है कि टाइगर वापस जंगल में चला गया लेकिन उसके मूवमेंट फिर से हो सकते हैं इसलिए स्थानीय लोगों को अलर्ट जारी किया गया है।

1 साल का है यह शावक
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रहे शावक की उम्र करीब 1 साल की बताई जा रही है। चावल अपनी मां के साथ अक्सर चंदनपुर मेंडोरा मेंडोरी में घूमते हुए नजर आता है। लेकिन आप इन्हीं में से एक शावक का मूवमेंट केरवा डैम के पास रहवासी इलाके से सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की कोठी के पास यह शाबाद घूमता देखा गया था बाघ की हलचल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Recommended Video
हालांकि जहां टाइगर दिखाई दिया वहां काफी संख्या में लोग रहते हैं, ऐसे में वीडियो वायरल होने के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। समरधा के रेंजर शिवपाल पिपरदे के अनुसार काफी देर तक सड़क पर टहलने के बाघ वापस केरवा चौकी के पास से जंगल में चला गया था। गौरतलाप है कि भोपाल से लगे जंगलों में 22 से अधिक बाघों का मूवमेंट अक्सर शहरी क्षेत्र में होता रहता है।












Click it and Unblock the Notifications