नहीं हुआ ‘वेलकम’ तो आग बबूला हुई सुषमा, बगैर भाषण दिए ही लौटी

वो आई तो, लेकिन हेलिपैड पर उनकी अगवानी के लिए भाजपा का कोई नेता नहीं पहुंचा। इस बीच वे हवाई पट्टी के पास खड़े वाहन में बैठ गईं। लेकिन उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने बताया कि मैडम, यह वाहन तो पुलिस का है।
बार-बार अपनी बेइज्जती ने नाराज सुषमा अपने गुस्से पर काबू नहीं पा सकी और उन्होंने वापस हेलीकॉप्टर तक चलने का आदेश दिया। सुषमा को नाराज देख कुछ भाजपा नेता दौड़ते हुए वहां पहुंचे। उन्होंने उनसे हाथ जोड़कर सभा स्थल तक चलने की मिन्नत की, लेकिन वे नहीं मानीं।
नाराज होकर सभा को संबोधित किए बगैर सुषमा स्वराज अशोक नगर पहुंचीं। यहां हेलिपैड नाराज सुषमा स्वराज ने भाजपा नेताओं से कहा कि लगता है कि तुम बहुत हवा में उड़ रहे हो। इस पर पवैया सफाई देते रहे। बाद में उन्होंने जिक्र करते हुए कहा कि सुषमा ने कहा कि मैं शिवपुरी में अकेली भटक रही थी, वहां कोई मुझे लेने नहीं आया। सार्वजनिक रूप से इस तरह की नाराजगी जाहिर किए जाने से पवैया के आंसू निकल आए।











Click it and Unblock the Notifications