हिजाब से पक्की यारी तिलक से तगड़ा बैर, उजागर हुआ कांग्रेसियों के मन का हिन्दू विरोधी जहर: राजपाल सिंह सिसोदिया

Bhoapl BJP News: आगर-मालवा जिले के डोंगरगांव में कांग्रेस के पूर्व विधायक वल्लभ अंबावतिया के स्कूल 'जय किसान' में तिलक लगाकर आने वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश नहीं देने के मामले को लेकर BJP ने कांग्रेस को घेरते हुए तीखा हमला बोला है।

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि हिजाब से पक्की यारी "तिलक" से तगड़ा बैर, फिर उजागर हुआ कांग्रेसियों के मन का हिन्दू विरोधी जहर। यह मामला कांग्रेस की कुंठित और हिन्दू विरोधी मानसिकता को एक बार पुनः स्पष्ट करता है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।

Statement of BJP leader Rajpal Singh Sisodia on Hijab and Tilak in Congress MLA school in Agar Malwa

सिसोदिया ने कहा कि संयोग देखिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जिस पूर्व कांग्रेसी विधायक के स्कूल जय किसान में सभा की थी, वहां छात्रों को तिलक लगाने पर बैन किया जा रहा है और उनका मुंह धुलाकर ही प्रवेश दिया जा रहा है। राहुल गांधी जी ये कैसा भारत जोड़ गए हैं, जो समाज, देश में वैमनस्यता फैलाने का काम कर रहा है। जहां एक ओर भारत जोड़ो यात्रा के बाद डोंगरगांव स्कूल में तिलक लगाकर आने वाले हिन्दू छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मुंबई के कांग्रेस विधायक जिशान सिद्दकी स्कूल में हिजाब पहनकर आने वाली छात्राओं को महंगे मोबाइल भेंट कर रहे हैं।

सिसोदिया ने पूछा कि इससे लगता है राहुल गांधी जी अपनी भारत जोड़ों यात्रा से हिन्दुओं से नफरत और घृणा की दुकान खोल गए हैं। उनकी यात्रा के दौरान ही मध्यप्रदेश की धरती से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि क्या इसी मंसूबे को लेकर राहुल गांधी जी देशभर में घूम रहे थे? प्रदेश सरकार द्वारा दमोह स्कूल में मजहबी मंसूबों को कुचले जाने की पीड़ा-पूर्ति आगर-मालवा से कर रहे हैं क्या?

प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि जिस भी राज्य में कांग्रेस अथवा उसके सहयोगियों की सरकारें हैं वहां हिन्दुओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। एक तरफ जहां कर्नाटक में इतिहास से छेड़छाड़ करते हुए आक्राताओं का महिमामंडन किया जा रहा है वहीं झारखंड में एक छात्रा को स्कूल में बिंदी लगाकर आने पर शिक्षक द्वारा पिटाई किए जाने से क्षुब्ध बालिका ने खुदखुशी कर ली। लेकिन कांग्रेस के नेता इस पूरे प्रकरण पर मौन हैं। यही कांग्रेस का असली चाल, चरित्र और चेहरा है।

राजस्थान में कांग्रेस शासित सरकार के एक मंत्री राजेन्द्र गूढ़ा ने माता सीता एवं प्रभु श्रीराम के बारे में अपमानजनक बयान देकर हिन्दू आस्था को ठेंस पहुंचाने का काम किया है। वहीं जयपुर से कांग्रेस पार्षद फरीद कुरैशी जयपुर से हिन्दुओं को पलायन के लिए धमका रहे हैं। छत्तीसगढ़ समेत कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों के संरक्षण में हिन्दुओं के खिलाफ साजिशन अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेसी मंदिर-गुरूद्वारा जाने लगते हैं, जनेऊ और तिलक लगाकर हिन्दुओं का हितैषी होने का झूठा ढोंग रचने का प्रयास करते हैं लेकिन असल में यह उनका मूल चरित्र नहीं हेता है। उनका असली चेहरा तिलक लगाकर स्कूल आने वाले बच्चों को प्रवेश नहीं देना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+