पति के देहांत के बाद देवर के साथ भाभी ने बनाया चरस तस्कर गिरोह, क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश

राजधानी भोपाल में पति की मौत के बाद भाभी ने देवर के साथ मिलकर चरस तस्कर गिरोह बना लिया। क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से ₹5करोड़ की चरस बरामद की है

भोपाल,14 जुलाई। राजधानी में नशे के व्यापार पर भोपाल पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आज क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से ₹5 करोड़ की चरस बरामद की है। बता दे कि चरस करीब 10 किलो है और उसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 करोड से भी अधिक है।यह गिरोह अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर चरस सप्लाई का काम करता है। इस गिरोह में मुख्य सरगना देवर और भाभी हैं पति के देहांत के बाद भाभी ने देवर के साथ मिल इस गिरोह को तैयार किया था। नेपाल से भोपाल होते हुए मुंबई जाते समय क्राइम ब्रांच की टीम ने तस्करों को रंगे हाथ चरस के साथ पकड़ा। पूछताछ में गिरोह के सदस्य ने बताया पूर्व में कई बार यह लोग चरस की सप्लाई मुंबई कर चुके हैं। आरोपी सस्ते दामों में चरस नेपाल से बुलाते थे और मुंबई में सप्लाई कर अधिक मुनाफा कमाते थे।

भोपाल में देवर के साथ भाभी ने बनाया चरस तस्कर गिरोह

वहीं इस पूरे मामले में क्राइम ब्रांच की टीम फिल्म इंडस्ट्री सितार होने की संभावना जताई है हालांकि अभी तक आरोपियों ने पूछताछ में यह बात कबूल ही नहीं है। इसमें एक आरोपी जो भोपाल का रहने वाला है बबलू है इससे पहले भी चरस की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। डीसीपी अमित कुमार ने मामले में बताया कि आरोपियों से और भी पूछताछ जारी है मामले में अन्य आरोपियों की भी शामिल होने की संभावना है जल्द ही उन तक पहुंच कर गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि चरस जो पकड़ा गया है, वह नेपाल में ही बनाया गया था और ये उच्च क्वालिटी का चरस है जानकारी अनुसार जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत ₹5 करोड़ से भी अधिक है। मुख्य आरोपी या महिला मुंबई ईस्ट अंधेरी की रहने वाली है। चरस सप्लाई करने का काम करती थी। जिसमें इसका देवर समेत दो और अन्य आरोपी शामिल थे। भोपाल में रहने वाला आरोपी बबलू ने ही इनके तार मुंबई की पार्टी और नेपाल की पार्टी से जोड़े थे। इससे पहले आरोपिया महिला का पति चरस तस्करी का काम करता था उसके देहांत के बाद उसकी पत्नी ने शुरू कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+