Singrauli: कोर्ट परिसर में भिड़े दो पक्ष, एक-दूसरे पर जमकर चले लाठी-डंडे
सिंगरौली, 11 सितंबर। जिला कोर्ट शनिवार को जंग का अखाड़ा बन गया। जिला न्यायालय में जमानत करवाने पहुंचे युवक पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमाल कर दिया। देखते ही देखते न्यायालय परिसर में ही दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। न्यायालय परिसर में ही लड़ाई से अफरातफरी का माहौल बन गया। लहराते लाठी और डंडे के बीच लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करावाया गया है।

जानें पूरा मामला
दरअसल मारपीट के एक केस की जमानत करवाने पहुंचे राजेंद्र बंसल पर दूसरे पक्ष सवाई लाल बंसल ने हमला कर दिया। असल में राजेंद्र बंसल का इसी परिवार के साथ कुछ महीने पहले लड़ाई हुई थी। जिसमें जमानत करवाने के लिए राजेंद्र बंसल शनिवार को जिला कोर्ट पहुंचा था। वहीं दूसरा पक्ष जमानत का विरोध करने के लिए जिला कोर्ट आया था। इस बीच दोनों पक्षों में विवाद हो गया और जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए बैढन के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।

कोतवाली प्रभारी के अनुसार
कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पांडे ने जानकारी दी कि थाने में मामला दर्ज होने के बाद यह क्लियर हो पाएगा कि दोनों पक्षों का विवाद कितने दिनों से चल रहा है। प्रथम दृष्टया दोनों पक्ष माडा थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं, दोनों जिला न्यायालय में केस के मामले में आए थे। उसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications