Singrauli: तीन दोस्तों ने एक साथ पी शराब फिर बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने चप्पलों से उतारा नशा
सिंगरौली, 17 सितंबर। जिले के बैढ़न में बीच सड़क पर शराबियों का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। दो शराबियों ने मिलकर एक शराबी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह व्यक्ति वहीं सड़क पर गिर गया। इसके बाद भी 1 शराबी उसे लात से मारता रहा, इसी बीच एक सज्जन बुजुर्ग मोटरसाइकिल से आया। उसे बचाने के लिए रुका, शराबियों ने उन्हें भी मारना शुरू कर दिया। यह घटना वही पास के होटल में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और समझाकर शराबियों को छोड़ दिया।

दरअसल, शहर के कोतवाली थाना के चंद कदमों की दूरी पर 1 होटल के सामने बीच रोड पर एक होटल में तीन शराबियों ने जमकर जाम छलकाया। इसके बाद किसी बात को लेकर तीनों में गाली गलौज विवाद शुरू हो गया, देखते ही देखते तीनों सड़क पर जा पहुंचे। फिर दो शराबियों ने मिलकर एक को जमकर लात से मारपीट शुरू कर दी। रास्ते से एक महिला गुजर रही थी तो बचाने का प्रयास करते हुए उन दोनों को समझाइश दी लेकिन शराबियों ने उसके साथ भी गाली गलौज शुरू कर दी तो महिला ने हिम्मत करते हुए चप्पलों से शराबी की पिटाई कर दी।
जिले भर में शराब का अवैध कारोबार कर रहे ठेकेदार अब अधिक लाभ कमाने के चक्कर में पंचायत-पंचायत अवैध बिक्री कर अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे है। कस्बे-कस्बे हो रहे इस अवैध शराब निर्माण में ठेकेदारों व ग्रामीणों द्वारा बेरोक-टोक इस कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। ग्रामीण युवकों को शराब ऊंचाई जा रही है, जिससे ये युवक इन ठेकेदारों के लिए काम भी करते हुए देखे जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications