Singrauli: टीआई ने खोया आपा, रोड जाम कर रहे लोगों को जिंदा गाड़ देने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की दी धमकी

सिंगरौली, 19 अगस्त। जिले में एक टीआई का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रोड जाम के दौरान प्रदर्शन कर रहे 1 युवक पर टीआई ने अपना आपा खो दिया। घटना जिले के बरगवां की है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। वीडियो में टीआई ने आपा खोते हुए एक युवक को जिंदा गाड़ देने की धमकी दी है। साथ ही फर्जी मुकदमा में अंदर करने की चेतावनी दे रहे हैं। इसके साथ ही प्रदर्शनकारी युवक को राजनीति न करने की चेतावनी दे रहे थे।

Recommended Video

    टीआई ने खोया आपा, रोड जाम कर रहे लोगों को जिंदा गाड़ देने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की दी धमकी
    TI RP Singh

    जानें पूरा मामला

    दरअसल, मामला जिला अंतर्गत बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदवाली का है, जहां एक कोयला परिवहन कर रहे हाइवा वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार थी, इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय और परिजनों ने बरगवां सिंगरौली मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया। करीब 5 से 6 घंटे तक रोड बाधित रहा है।

    धमकी के बाद परिजनों ने माना

    धमकी देने के बाद पुलिस किसी तरह से परिजनों को समझाने में सफल हुई। उसी वक्त बरगवां टीआई ने कहा कि इस मामले में कोई राजनीति न करें। घायल युवक का जो भी इलाज कराना पड़े वह कंपनी से मिलकर कराएंगे। लेकिन इस मामले में किसी तरह की राजनीति हुई तो इतने मुकद्दमे कायम करूंगा कि सात पुस्तो तक मुकद्दमा ही लड़ते रह जाओगे।

    इसके साथ ही थाना प्रभारी ने अपना आपा खोते हुए कहा कि तू बड़ा समाजसुधारक है। तू विधायक का नहीं मानेगा, कलेक्टर का नहीं मानेगा, तू टीआई का नहीं मानेगा, जिंदा गाड़ दूंगा तुझे। टीआई का यह वीडियो इंटरनेट पर अब जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वह यह भी कह रहे हैं कि न तू बचेगा और न मै बचूंगा। यह घटना 17 अगस्त की बताई जा रही है, जहां सड़क हादसे में बरगवां थाने के टीआई आरपी सिंह मामले को सुलझाने के लिए गए हुए थे लेकिन मामला सुलझाने की बजाए खुद उलझते हुए नजर आ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+