MP: जब गांव में घुसा मगरमच्छ, जानिए क्यों महिलाओं ने किया पूजा-पाठ और चढ़ाया नारियल-चुनरी

सिंगरौली, 19 सितंबर। जिले के मझगांव गांव में अचानक कोलाहल का महौल बन गया, जब रविवार को यहां एक जिंदा मादा मगरमच्छ आ गया, लेकिन सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात रही वहां की महिलाओं ने साक्षात मां लक्ष्मी का स्वरूप मानकर मादा मगरमच्छ को नारियल चुनरी चढ़ाकर पूजा-पाठ करना शुरू कर दिए।

साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप मानकर महिलाओं ने की पूजा पाठ

साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप मानकर महिलाओं ने की पूजा पाठ

महिलाएं संतान की लंबी उम्र के लिए जितिया त्यौहार का निर्जला व्रत रख के मंदिर और घर में विधि-विधान से पूजा-पाठ कर रही थी । शनिवार को व्रत की शुरुआत और रविवार को समापन था, तभी गांव में मादा मगरमच्छ आ गया, जैसे यह बात महिलाओं को पता चली तो वह यह कहकर दौड़ पड़ी की साक्षात लक्ष्मी आज के दिन गांव में आई है। महिलाओं ने नारियल और चुन्नी चलाना शुरु कर दी।

बिहार उत्तर प्रदेश समेत समेत गांव में निवास

बिहार उत्तर प्रदेश समेत समेत गांव में निवास

मझगांव गांव में बिहार उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेश के लोग निवास करते हैं। ग्रामीणों के सूचना के बाद सोन घड़ियाल अभ्यारण के कर्मचारी पहुंच कर मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सीधी जिले के जोगदहा घाट में छोड़ दिया गया है।

काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का किया गया रेस्क्यू

काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का किया गया रेस्क्यू

रविवार की दोपहर करीब 2 बजे करीब 6 फीट की मादा मगरमच्छ वर्षा के दिनों में सोन घड़ियाल सीधी से भटककर सिंगरौली जिले के मझगांव गांव में आ गया था। ग्रामीणों ने मगरमच्छ गांव में होने की जानकारी वन विभाग के स्थानीय कर्मचारियों को दिया। कुछ ही घंटे बाद उप वन मंडलाधिकारी जया पांडे दल बल के साथ पहुंच गई। सोन घड़ियाल की टीम भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन करने लगा। करीब 3 घंटे से अधिक समय के मशक्कत करने के बाद मगरमच्छ को सोन घड़ियाल अभ्यारण लाकर सकुशल छोड़ दिया गया है।

ग्रामीणों ने दी जानकारी

ग्रामीणों ने दी जानकारी

मनोज शुक्ला निवासी मझगांव ने जानकारी देते हुए बताया की हमारे गांव में उत्तर प्रदेश और बिहार समेत अन्य राज्यों के भी लोग निवास करते हैं। जितिया का त्यौहार संतान की लंबी उम्र के लिए हमारे घर की महिलाएं व्रत रखती हैं। शनिवार के दिन से शुरुआत था रविवार को समापन रहा है। मादा मगरमच्छ साक्षात मां लक्ष्मी बनकर आई थी। ग्रामीणों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। दर्शन और आशीर्वाद देकर चली गई। इस दौरान लोगों ने दूर से नारियल और चुनरी चढ़ाकर पूजा पाठ किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+