प्रेम जाल में फंसाकर "शोरूम कर्मचारी" ने महिला से बनाए संबंध, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल : Bhopal Crime News

राजधानी भोपाल में शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां शोरूम कर्मचारी ने महिला से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।

राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में समाजसेवी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक महिला के साथ शोरूम कर्मचारी ने पहले तो दोस्ती की फिर उसे प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। पीड़ित महिला ने आरोपी युवक पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है।

भोपाल में महिला से शोरूम कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि दोनों की मुलाकात गाड़ी सर्विसिंग कराने के दौरान हुई थी आरोपी के कहने पर पीड़िता ने कलेक्ट्रेट से जुड़े उसके कई छोटे-मोटे काम कराए। जालसाज ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया। उसके साथ संबंध बनाते हुए वीडियो बना लिए। इसके बाद महिला को ट्रेवल्स में गाड़ी अटैच करने का लालच देकर ₹2 लाख भी हड़प लिए। जब महिला ने यह रकम वापस मांगी तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दी। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

कर्मचारी ने मदद करके प्रेम जाल में फंसाया

हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार 30 साल की महिला ऐशबाग की रहने वाली है। महिला विवाहित है और अपने पति के साथ रहती है। वे समाजसेवी का है और सरकारी योजनाओं से जुड़े कई प्रकार के दस्तावेज और कार्ड कलेक्ट्रेट से बनवाने का काम करती है। साल 2017 में महिला ने भोपाल टॉकीज स्थित एक दो पहिया वाहन की शोरूम से मोपेड गाड़ी खरीदी थी। गाड़ी में खराबी आने के बाद महिला कुछ दिनों बाद शोरूम के वर्क शॉप पहुंची थी। जहां तनवीर अली नाम के कर्मचारी ने उसकी मदद की थी। दोनों में यहीं से परिचय हो गया। महिला ने तनवीर को बताया कि वे अल्पसंख्यकों से जुड़ी कई योजनाओं व स्वास्थ्य संबंधी कई प्रकार के दस्तावेज और कार्ड बनवाने का काम करती है। तनवीर के कहने पर उसने कई छोटे-मोटे काम कराएं। दोनों में दोस्ती गहरी हो गई और बात प्रेम प्रसंग तक पहुंच गई।

पति को वीडियो सेंड करने की दी धमकी

तनवीर ने एक कमरे में महिला के साथ संबंध बना लिए। आरोपी ने इसका एक वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। आरोपी तनवीर अली ने महिलाओं को झांसा दिया था कि दोनों मिलकर एक कार खरीद लेते हैं, जिसे किराए पर चला कर मोटी रकम कमाएंगे। आरोपी के कहने पर पीड़िता ने ₹2 लाख भी उसे दे दिए। इसके बाद आरोपी ने ये रकम हड़प ली। जब महिला ने उससे रकम वापस मांगी तो आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी और कहा कि ये वीडियो उसके पति को सेंड कर देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+