लिवाइस कंपनी का लोगो लगाकर ट्रैक शूट बेच रहा था दुकानदार, कॉपीराइट एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
Bhopal News: राजधानी भोपाल में ब्रांडेड कंपनी का लोगो लगाकर सामान बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार थाना पुलिस ने लिवाइस कंपनी के फील्ड ऑफिसर की शिकायत पर एक दुकानदार को नकली ट्रैक शूट पेंट पर कंपनी का लोगो लगा कर बेचते हुए गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से 305 नकली ट्रैक सूट पैंट बरामद की है और उपयुक्त नकली माल ट्रांसपोर्ट के माध्यम से दूसरे शहर भेज रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी नकली ट्रैक शट को जब्त कर लिया है। कॉपीराइट एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

यह साई राम कृष्ण सिंह ने बताया कि बिड़लापुर परगना पश्चिम बंगाल के रहने वाले कमलेश कुमार भगत लिवाइस कंपनी में फील्ड ऑफिसर है। उन्होंने शिकायत की थी कि आजाद मार्केट स्थित एक दुकान पर लिवाइस कंपनी के नाम पर नकली ट्रैक शूट बेचे जा रहे हैं। उन्हें लंबे समय से शिकायत मिल रही थी इस शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दुकानदार छगनलाल पाल को जैन मंदिर रोड मंगलवारा स्थित एक ट्रांसपोर्ट के पास से लिवाइस कंपनी के नकली ट्रैक शूट पेंट की दो बोरियों के साथ पकड़ा है।
तलाशी लेने पर उसके पास मिली बोरियों से लिवाइस कंपनी का लोगो लगे 305 ट्रैक सूट पैंट बरामद किए गए। जिनकी कीमत करीब ₹2 लाख बताई जा रही है पुलिस ने कंपनी के फील्ड ऑफिसर की रिपोर्ट पर आरोपी छगनलाल पाल के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह उक्त ट्रैक शूट पेंट सिलवानी भेज रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications