कमजोर दिल वाले ना देखें ये VIDEO: मासूम को पेड़ से उल्टा टांग कर चाचा ने की पिटाई
भोपाल। मध्य प्रदेश के रायरेन से एक रौंगटे खडे कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक बच्चे को उसके चाचा ने पीपल के पेड़ पर बांध कर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चा सरस्वती स्कूल औबेदुल्लागंज में 8वीं का छात्र है।

वीडियो वायरल होते ही हंगामा मच गया। औबेदुल्लागंज पुलिस ने तुरंत इस वीडियो की सत्यता की जांच की। जांच सही पाए जाने पर पुलिस ने संबंधित परिवार को पूछताछ के लिए थाने बुलाया और आरोपी चाचा को हिरासत में ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications