मध्य प्रदेश को सिर्फ चारागाह मानते हैं कमलनाथ, यहां की जनता से उनका कोई लगाव नहीं-शिवराज सिंह
भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 में मतदान दिवस नजदीक आने के साथ ही सियासी निशाने भी तेज हो गए हैं। यहां 3 नवम्बर को मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। दस नवम्बर को नतीजे आएंगे। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 के दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ भाजपा नेता इमरती देवी को लेकर 'आइटम' वाला बयान देने पर घिरे हुए हैं। इस मामले में भाजपा उन पर हमलावर है। खूब सियासी निशाने साधे जा रहे हैं।
इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ के बारे में कहा है कि वे प्रदेश को सिर्फ चारागाह समझते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ की बात करें तो वे मध्य प्रदेश को ढंग से जानते भी नहीं। यहां की जनता, संस्कृति व परम्पराओं से वे अनभिज्ञ हैं।
कमलनाथ जी के लिए मध्यप्रदेश सिर्फ एक चारागाह है।
40 साल के संसदीय जीवन में उन्होंने मध्यप्रदेश के लिए आखिर क्या किया?
कमलनाथ जी बड़े उद्योगपति हैं, लेकिन क्या एक भी उद्योग उन्होंने मध्यप्रदेश में लगाया?
मध्यप्रदेश और उसकी जनता से उनको न पहले कभी लगाव रहा है और न आज है। pic.twitter.com/kVLdv696DV
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 23, 2020
वे बताएं कि चालीस साल के राजनैतिक जीवन में उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए क्या किया? मध्य प्रदेश को वे सिर्फ एक चारागाह मानते हैं। लूटते हैं। क्या उद्योगपति कमलनाथ ने एक भी उद्योग मध्य प्रदेश की धरती पर लगाया? वे उद्योग कहीं और लगाते हैं। टैक्स कहीं और भरते हैं। यहां सिर्फ वे राजनीति करते हैं। मध्य प्रदेश और मध्य प्रदेश की जनता से कमलनाथ को कभी लगाव नहीं रहा।
कमलनाथ के आइटम वाले बयान पर सीएम चौहान ने फिर साधा निशाना, भावुक हुईं इमरती देवी