सतना: शिवा ने पेश की मानवता की मिसाल, भाई का निभाया फर्ज, बहन की हुई शादी
सतना, 23 जून: युवा समाजसेवी पंडित रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों की ओर हाथ बढ़ाया है। स्वामी जी फाउंडेशन के माध्यम से शिवा ने एक गरीब बहन का विवाह धूमधाम से करा कर भाई का फर्ज निभाया।

दुल्हन के भाई का सड़क हादसे में हो गया था निधन
दरअसल 4 बहनों का एकलौता भाई प्रदीप अन्नपूर्णा के लिए बर तलाश रहा था तभी प्रदीप एक सड़क हादसे में मौत का शिकार हो गया। इस हृदय विदारक घटना से आहत अन्नपूर्णा के परिजनों के सामने दोहरा दुख खड़ा हो गया।एक तो घर का चिराग बुझ गया और दूसरी और बेटी के हाथ पीले होने पर भी ग्रहण मंडराने लगा।

शिवा चतुर्वेदी ने निभाया भाई का फर्ज
ऐसे नाजुक वक्त में शिवा ने एक परिवार का सहारा बनने की ठानी और अन्नपूर्णा के परिवार के लिए बेटे का तो अन्नपूर्णा के लिए भाई का फर्ज निभाते हुए जब 21 जून को शिवा ने 4 बहनों में सबसे छोटी अन्नपूर्णा की शादी कराई तो पूरे परिवार की आंखें खुशी से भर छलक उठीं। शिवा ने आश्वस्त किया कि वे अपने आप को अकेला ना महसूस करें बल्कि उनकी मदद के लिए वे हमेशा उसी तरह खड़े पाएंगे जैसे कि उनका बेटा खड़ा रहता था।

शिवा ने शादी का उठाया पूरा खर्च
शिवा ने पंडाल और मंडप सजाया, बारातियों के स्वागत एवं भोजन के प्रबंध किया और बहन को उसकी शादी पर उपहार भी दिए। बरात दरवाजे पर पहुंची तो शिवा ने तिलक लगाकर दूल्हे का स्वागत किया और गोद में उठाकर परंपरागत तरीके से उसे द्वारचार के लिए ले गए फेरों के बाद सुबह बहन की विदा भी धूमधाम से कराने की तैयारी शिवा ने की शिवा की इस सह्दयता को शहर में सराहना मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications