MP News: शंकराचार्य प्रकटोत्सव एकात्म पर्व, सीएम शिवराज सिंह करेंगे दीक्षांत और अलंकरण समारोह का शुभारंभ

मध्य प्रदेश में आचार्य शंकर प्रकटोत्सव एकात्म पर्व धूमधाम के साथ मानाने का निर्णय लिया गया हैं। मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम में संन्यास परम्परा और अकादमिक जगत से जुड़ी हस्तियों का सम्मान किया जायेगा।

shivraj singh

Shankaracharya Prakatotsav Ekatm Parv: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने का सरकार ने ऐलान किया था। साथ ही संग्रहालय और वेदांत संस्थान बनाने की घोषणा भी की थी। उनके प्रकटोत्सव पर कई कार्यक्रम आयोजि होने जा रहे हैं।

'एकात्म धाम' के रूप में ओंकारेश्वर को विकसित करने की योजना है। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास द्वारा मंगलवार को आचार्य शंकर प्रकटोत्सव एकात्म पर्व मनाया जायेगा। जिसमें सीएम् शिवराज समेत महामण्डलेश्वर जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज होंगे।पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर उपस्थित रहेंगी।

इस दौरान अद्वैत वेदांत दर्शन के अजस्र सनातन प्रवाह को गति और उंचाई देने के लिए संन्यास परम्परा एवं अकादमिक जगत का सम्मान किया जायेगा। अलंकरण समारोह में प्रमुख चिन्मय मिशन कोयम्बटूर स्वामिनी विमलानन्द सरस्वती और हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक डॉ. कांशीराम को सम्मानित किया जायेगा।

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति न्यासी सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रमुख चिन्मय मिशन कोयम्बटूर की स्वामिनी विमलानंद सरस्वती का सारस्वत उद्बोधन होगा। साथ ही अद्वैत जागरण शिविर वर्ष 2023 में सम्पन्न अद्वैत जागरण शिविरों के प्रतिभागियों का दीक्षान्त समारोह भी होगा।

आपको बता दें कि 'भारतीय सांस्कृतिक एकता के देवदूत, अद्वैत दर्शन के प्रखर प्रवक्ता और सनातन संस्कृति के पुनरुद्धारक 'आचार्य शंकर के जीवन और दर्शन से मानवता को अनुप्राणित करने हेतु' प्रदेश के संस्कृति विभाग के अंतर्गत आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास गठित है।

न्यास द्वारा खंडवा जिले की पुनासा तहसील के अंतर्गत ओंकारेश्वर में आचार्य शंकर की 108 फीट ऊँची बहुधातु प्रतिमा, शंकर संग्रहालय तथा आचार्य शंकर अन्तरराष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान की स्थापना की जा रही है। इस सम्पूर्ण प्रकल्प का नाम 'एकात्म धाम' निश्चित किया गया है। उद्देश्य ओंकारेश्वर को 'एकात्मता का वैश्विक केंद्र' बनाया जाना है।

ये भी पढ़े- Cheetah Project की सफलता एमपी पर्यटन को बना रहा मजबूत, सीएम शिवराज बोले चौरागढ़ में रोप-वे का प्रस्ताव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+