MP School News: पांचवीं तक के स्कूल 1 जुलाई से होंगे शुरू, सुबह की पाली में लगेंगी 6वीं से 12वीं तक की क्लासेस

mp School education news: मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी प्राइमरी स्कूलों के खुलने की टाइमिंग बढ़ा दी गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने रविवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी। परमार ने लिखा कि भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्म अवकाश को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने लिखा कि कक्षा एक से पांचवीं तक के प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई 2023 को खुलेंगे और कक्षा 6 से बारहवीं तक के विद्यालय में कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक सुबह की पाली (मॉर्निंग शिफ्ट) में संचालित होंगी। कक्षा 5वी की परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार होंगी 1 जुलाई 2023 से सभी विद्यालय नियमित समय सारणी के अनुसार संचालित होंगे।

Schools up to fifth in MP will start from July 1 classes from 6th to 12th will held in morning shift

छुट्टी को लेकर कल बैठक, कुछ दिन और मिल सकती है राहत

राजधानी भोपाल में तूफान बिपरजॉय के साइड इफेक्ट और तेज धूप के कारण जिला प्रशासन सोमवार को एक समीक्षा बैठक करेगा। इसमें मौसम विभाग के विशेषज्ञ और स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों से सुझाव मांगे जाएंगे, जिससे जिले में स्कूलों को खोलने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने इस संबंध में संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए है। सोमवार को बैठक के बाद निर्णय होगा कि तय समयसीमा यानी 20 जून मंगलवार से जिले में स्कूल खुलेंगे या नहीं। गौरतलब है कि इसके पहले कलेक्टर ने तेज धूप के कारण 19 जून से स्कूल खोलने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद राज्य शासन ने इसे आगे बढ़ाकर 20 जून की तारीख घोषित की थी।

MPPSC चयनित उम्मीदवार 20,23 और 26 जून तक जमा करें दस्तावेज

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, यूनानी चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के परिणाम जून के पहले सप्ताह में घोषित किए जा चुके हैं। अब एमपी पीएससी ने परीक्षा में सफल हुए योग्य उम्मीदवारों को तय समयसीमा में दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए हैं उम्मीदवार को आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के लिए 26 जून, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी के लिए 30 जून तक और यूनानी चिकित्सा अधिकारी के लिए 20 जून तक दस्तावेज जमा करने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+