Satpura Bhawan का तापमान 1000 डिग्री, बिल्डिंग के भीतर जाना संभव नहीं: भोपाल पुलिस कमिश्नर
Satpura Bhawan में लगी आग पर मिले लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आग की लपटों को बुझाने में सफलता मिली है, लेकिन 10-12 घंटों तक आग की लपटों में घिरी रही बिल्डिंग का तापमान 1000 डिग्री तक पहुंच गया।
अग्निशमन दल और बाकी रेस्क्यू अधिकारियों के साथ ग्राउंड जीरो पर मौजूद भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि बिल्डिंग के भीतर जाना बेहद खतरनाक और रात के समय संभव नहीं है।

रात करीब दो बजे सतपुड़ा भवन अग्निकांड पर पुलिस कमिश्नर ने बताया, आग की लपटों पर काबू पा लिया गया है लेकिन जगह-जगह धुएं का गुबार है जिससे बाद में भी आग की लपटें उठने की आशंका है
उन्होंने बताया कि सतपुड़ा भवन की इमारत में लगी आग को बुझाने में सभी टीमें सोमवार दोपहर बाद से ही मुस्तैद हैं। उन्होंने कहा, राहत और बचाव कार्य में सभी टीमें काम कर रही हैं।
भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की जरूरत के सवाल पर उन्होंने कहा, फिलहाल इसकी कोई जरूरत फील नहीं हो रही। बता दें कि सीएम शिवराज के पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री से बात के बाद सेना बुलाने की खबर सामने आई थी।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना सामने आया है, लेकिन इसकी जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित कर दी गई है। बता दें कि सीएम शिवराज ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिलाधिकारी समेत पूरा सरकारी अमला मौके पर मौजूद रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार काफी ऊंचाई पर आग बुझाना चुनौतीपूर्ण होने के कारण एयरपोर्ट की फायर फाइटिंग टीम की मदद ली गई। 95 फीसद से अधिक आग पर काबू होने के कारण सेना की जरूरत नहीं होने की बात भी सामने आई है।
सतपुड़ा भवन आग मामले में आज तक की रिपोर्ट के अनुसार एक साल पहले ही इस बिल्डिंग का रेनोवेशन हुआ था। जिन तलों पर आग लगी है, उसमें तीन डिपार्टमेंट- स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग का फाइलें रखी जाती हैं। आशंका है कि 10-11 घंटे के अग्निकांड में विभागीय संपत्ति के अलावा अहम दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए।












Click it and Unblock the Notifications