भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए सतना सांसद गणेश सिंह
सतना, 4 जून: सांसद गणेश सिंह दिल्ली में उत्कृष्ट जनसेवा कार्य के लिए भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किए गए। यह अवार्ड केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने द इंपीरियल होटल में भारत गौरव फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में प्रदान किया।

क्षेत्र की जनता के स्नेह और पीएम की प्रेरणा से मिला अवार्ड: गणेश
सतना सांसद गणेश सिंह ने इस पुरस्कार के लिए चयन करने पर भारत गौरव फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह पुरस्कार संसदीय क्षेत्र की जनता के स्नेह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा को समर्पित करते हुए कहा कि पुरस्कार सदैव उसे प्राप्त करने वाले को दोगुनी ऊर्जा से काम करने का हौसला देता है। हमारे देश में भारत सरकार द्बारा बहुत सारे अवार्ड दिए जाते हैं, लेकिन यह किसको मिला पहले इससे किसी को बहुत सरोकार नहीं होता था लेकिन जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब से पुरस्कारों का महत्व बढ़ा है। क्योंकि अब यह खोज होने लगी है कि कौन पुरस्कार के योग्य है। पहली बार देश में ऐसे-ऐसे असाधारण लोगों को तलाश कर अवार्ड से सम्मानित किया गया जो राष्ट्र और समाज निर्माण के कार्य मे तो लगे थे लेकिन लाइम लाइट में नहीं थे।
कोई सुदूर जंगलों में काम कर रहा था तो कोई शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास के क्षेत्र में समर्पित होकर राष्ट्र सेवा कर रहा था। बुजुर्ग कृषक एवं बघेली कवि बाबूलाल दाहिया को भी पीएम मोदी ने तलाशा और पद्मश्री से सम्मानित किया।
सांसद ने की राज्यपाल से मुलाकात
सांसद गणेश सिंह ने दिल्ली में भारत गौरव फाउंडेशन द्वारा आयोजित अवार्ड सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications