Satna: धान की रोपाई करते समय गिरी आकाशीय बिजली, 3 मजदूरों की मौत

सतना, 7 अगस्त। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

Aakashiy bijali

सभी पेड़ के नीचे भोजन कर रहे थे

दरअसल, पतौरा में रमाकांत द्विवेदी के खेत में धान का रोपा लगाया जा रहा था। दोपहर को मजदूर कैथा के पेड़ के नीचे भोजन करने बैठे थे। तभी मौसम खराब हो गया और तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकने लगी। इससे पहले कि वे किसी अन्य सुरक्षित ठिकाने की तरफ जा पाते पेड़ पर बिजली आ गिरी। इससे चारों बुरी तरह झुलस गए। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां राजकरण, अंजना और प्राची को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दो लोगों का इलाज जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया गया है।

एक ही गांव के रहवासी थे तीनों

एक ही गांव में एक ही मोहल्ले में रहने वाले 3 लोगों की मौत ने पूरे गांव में कोहराम मचा दिया है। 1 साथ तीन जवान मौतों की खबर से हर कोई स्तब्ध है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। माता-पिता अस्पताल में बार-बार अचेत हो रहे हैं। अपने गृह ग्राम में हुए इस हृदय विदारक हादसे की सूचना मिलने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेन्द्र प्रताप सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+