Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Satna: कैसे होगा महिला सशक्तिकरण? महिला जनप्रतिनिधियों की जगह उनके पति कर रहे मीटिंग

सतना, 9 अगस्त। महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार ने नगर पंचायतों में आधी सीट पर महिलाओं को आरक्षण दिया है लेकिन आज भी महिला जन प्रतिनिधियों की जगह उनके पति, पुत्र या पुरूष संबंधी कार्याें को अंजाम दे रहे हैं। मामला सतना जिले के मैहर नगर पालिका का है। यहाँ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर महिला निर्वाचित हुई हैं, गीता सोनी अध्यक्ष तो शीतल तांब्रकार उपाध्यक्ष है। लेकिन पहली ही बैठक में अध्यक्ष के बगल में बैठकर पति संतोष सोनी कुर्सी पर आसीन रहे और बैठक का संचालन किया जबकि महिला उपाध्यक्ष शीतल की जगह पति नितिन ने कमान सभाली।

Maihar Nagar Parishad

तिरंगा यात्रा को लेकर चल रही थी बैठक

दरअसल झंडा यात्रा को लेकर नगर पालिका के पार्षदो और अधिकारियों की अहम बैठक हुई और फोटोस सामने आए जिंसमे महिलाओ के हकों में डांका डाला गया। ये फोटोस है नगर पालिका मैहर के नगर सरकार की पहली बैठक की, हर घर तिरंगा को लेकर ये अहम बैठक हुई, जिंसमे निर्वाचित पार्षद और नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए, इस बैठक की खास बात पतियों की तखल रही। दरअसल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर महिला प्रत्यशी जीती हैं।

महिला निर्वाचित

अध्यक्ष पद पर गीता सोनो तो उपाध्यक्ष पद पर शीतल तांब्रकार आसीन हुई मगर कार्यभार और कानूनी हक पर पतियों ने डांका डालना सुरू कर दिया। शीतल तो बैठक से ही नदारत रही और पति नितिन उनकी कुर्सी पर आसीन रहे तो अध्यक्ष गीता सोनी के बगल में पति संतोष सोनी की कुर्सी लगी और बैठक का संचालन पति ने ही किया, कानूनी हक रखने वाली गीता सिर्फ पुतला जैसे बनी बैठी रही।

सीएमओ सहित कर्मचारी रहे मौजूद

इस बैठक में सीएमओ सहित कर्मचारी मौजूद रहे, बाकायदा भाषण बाजी भी हुई और अध्यक्ष की हैसियत से संतोष ने बैठक को संबोधित किया और सभी के सहयोग की अपील की। हालकि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नही पर तस्वीरे साफ बया कर रही कि निर्वाचित पत्नियां रबर स्टाम्प हो चुकी और पति उनके हकों में डांका डाल रहे है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+