Sarpanch : CM की घोषणा के बाद अब नए साल के पहले महीने से 23 हजार सरपंचों को मिलेगा और बढ़ा हुआ मानदेय

मध्य प्रदेश में नए साल के पहले महीने से 23 हजार से ज्यादा सरपंचों को बढ़ा हुआ मानदेय मिलने लग जाएगा। इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

नए साल में प्रदेश के 23012 सरपंचों के मानदेय में वृद्धि करने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऐलान के बाद अब पंचायत और ग्रामीण विकास ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। सरपंचों को बढ़ा हुआ मानदेय एक जनवरी 2023 से मिलेगा यानी फरवरी में मिलने वाले मानदेय में दोगुने से अधिक बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सरपंचों को बढ़ा हुआ मानदेय मिलने से सरपंचों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ सकता है!

MP : 23 हजार सरपंचों को मिलेगा और बढ़ा हुआ मानदेय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 दिसंबर को जंबूरी मैदान में आयोजित सरपंचों के प्रशिक्षण से प्रबोधन कार्यक्रम में उनके मानदेय में वृद्धि करने की घोषणा की थी इसमें कहा गया था कि अब तक सरपंचों को ₹1750 मानदेय (दूरभाष और सत्कार भत्ता सहित) दिया जा रहा है।

सीएम शिवराज सिंह की इस घोषणा को वित्त विभाग की मंजूरी मिलने के बाद पंचायत और ग्रामीण विकास के सरपंचों को ₹4250 मासिक मानदेय देने के आदेश जारी कर दिए हैं और इसे 1 जनवरी से ही देने का आदेश कर दिया है। इसकी जानकारी शासन ने सभी जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और जनपद पंचायत को देखकर उस पर अमल के लिए कहा है। गौरतलब है कि सीएम शिवराज के द्वारा सरपंचों के मानदेय में वृद्धि के बाद पंचों, जनपद पंचायत सदस्य,जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्षों को भी मानदेय वृद्धि का इंतजार है, लेकिन अभी सीएम की घोषणा के बाद सरपंचों के मामले में पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

2023 के लिए शिवराज का रोडमैप तैयार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की प्रगति व विकास के लिए प्रत्येक क्षण महत्वपूर्ण है। अगले सालभर प्रदेश में होने वाले कामों का रोड मैप हमने बनाया है। हम पूरी उर्जा व क्षमता से प्रदेश की जनता के साथ अपने मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोडमैप बनाया है। रविवार को साईं बाबा सनी सिगनापुर और त्रंबकेश्वर महादेव के दर्शन का आशीर्वाद लेकर फिर से नई ऊर्जा के साथ कार्य प्रारंभ करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+