Bhopal News: संतान नहीं होने से दुखी पिपलानी क्षेत्र में पति-पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, परिजन परेशान

Bhopal News: राजधानी भोपाल में एक दंपति ने संतान नहीं होने के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालांकि अभी सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों से मिले बयान के आधार पर यह खबर सामने आई है। घटना वाले स्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं किया गया है। उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई जबकि पति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

इस घटना पर पिपलानी थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल के पिता रामचरित अहिरवार ने जानकारी देते हुए कहा कि वे 27 नवंबर को किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। जब भी घर पहुंचे तो दोपहर करीब 1:00 बजे उन्होंने बेटा राहुल और बहू को उल्टियां करते देखा जब उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया इसके बाद उन्हें तुरंत जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें गंभीर स्थिति में हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां देर रात बहू सीमा ने दम तोड़ दिया।

Sad due to not having children, husband and wife consumed poisonous substance in Piplani area, family sad

रामचरण अहिरवार ने बताया कि मेरे बेटा बहू की शादी को 3 साल हो गए थे। संतान नहीं होने के कारण मेरा बेटा राहुल कुछ ज्यादा ही तनाव में दिखाई देता था मैंने कई बार उससे पूछा तो कहता था की संतान नहीं हो रही है इस वजह से परेशान हूं। बेटे की बात सुनकर मैं उसे समझाना था कि धीरज धरो संतान होगी, लेकिन मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेंगे। राहुल किसी ठेकेदार के पास बिल्डिंग का काम करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+