Bhopal News: प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए 10 हजार ऑटो रिक्शा व मैजिक वाहनों की कुंडली बना रहा RTO, होगी जांच
राजधानी भोपाल में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखकर शहर में संचालित पुराने वाहन और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करने के मूड में नजर आ रहा है। इसे लेकर भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसके बाद क्षेत्रीय परिवहन विभाग 10 हजार से अधिक ऑटो रिक्शा, थ्री व्हीलर और मैजिक का पूरा डाटा तैयार कर रहा है।
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश के बाद क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने यह काम शुरू कर दिया है बार-बार अफसर के निर्देश के बाद भी ऑटो चालकों द्वारा प्रशासन के नियमों की नाफरमानी की जा रही थी।

वहीं अब शहर के रिक्शा चालकों को मीटर से चलवाने के लिए कई प्रयास करने के बाद अब आरटीओ ने फिटनेस के लिए मीटर का चालू होना अनिवार्य कर दिया है। अभी रिक्शा चालकों को फिटनेस करवाने से पहले 1 किलोमीटर रिक्शा चला कर दिखाना होगा। अब निर्धारित राशि और प्रदूषण मानक दिखाने के बाद ही उसका फिटनेस किया जाएगा। भोपाल परिवहन विभाग ने यह फैसला लगातार मिल रही शिकायतों के बाद लिया है।
मौके पर चलाए जाएंगे ऑटो देखेंगे फिटनेस के हालात
राजधानी के ऑटो चालकों को मीटर से चलने के लिए व्यवस्था शुरू की गई है। अब कोफ्ता स्टेट आरटीओ ऑफिस में फिटनेस करने आने वाले ऑटो रिक्शा चालकों को पहले 1 किलोमीटर का राउंड लगाना होगा। जिसका मीटर बंद होगा, उसे फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा। कई बार सवारी मीटर से चलना चाहती है, लेकिन रिक्शा चालक मीटर खराब होने का बहाना कर देते हैं।
प्रशासन के बार-बार समझने के बाद भी ऑटो चालक नहीं मानते ये नियम
भोपाल में करीब एक दशक से ऑटो रिक्शा वालों को निर्देशित किया जा रहा है कि वह मीटर से ऑटो चलाएं और यात्रियों को सुविधा दें। कई कलेक्टर भोपाल में आए और चले गए लेकिन शहर के ऑटो चालक नहीं सुधरे। अब कलेक्टर आशीष सिंह ने लगातार शहर के बिगड़ रहे पर्यावरणीय माहौल को लेकर इस पर शक्ति से कार्रवाई करने के लिए आरटीओ संजय तिवारी को निर्देशित किया है। अब चुनावी प्रक्रिया भी खत्म हो गई है, ऐसे में दिसंबर महीने में बगैर मीटर से चलने वाले ऑटो पर सख्ती से कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications