Sehore News: सृष्टि को बचाने में रोबोट की ली जाएगी मदद, सीहोर पहुंची सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
सीहोर के मुंगावली में ढाई साल की मासूम सृष्टि को बचाने के लिए अब रोबोट की मदद ली जाएगी। भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सृष्टि को लेकर बड़ा बयान दिया है।

sehore borewell rescue News: मध्य प्रदेश के सीहोर में गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची को बचाने के लिए अब रोबोट की मदद ली जाएगी। बता दें कि उसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। खबरों के मुताबिक बच्ची 100 मीटर नीचे चली गई है। वहीं हादसे की जानकारी करने के लिए बुधवार को सासंद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भी सीहोर पहुंची।
सीहोर में सृष्टि के रेस्क्यू के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया जाएगा. उसे बचाने के लिए रोबोट से रेस्क्यू करने वाली टीम को मुंबई से बुलाया गया है। राजस्थान के जोधपुर से भी विशेषज्ञों की एक टीम बुलाई गई है। लोगों को भी उम्मीद है कि अब सृष्टि को जल्द ही सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा।
बच्ची के परिजनों से मिलने के लिए सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भी सीहोर पहुंची। उन्होंने परिजनों व अधिकारियों से बच्ची के रेस्कयू के ऑपरेशन की जानकारी ली। बता दें कि बीते 29 घंटे से बोरवेल में गिरी ढाई साल की सृष्टि को बचाने की कवायद जारी है। सृष्टि को बोरवेल में फंसे हुए 29 घंटे से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। बुधवार को जब बच्ची के 100 मीटर नीचे जाने की खबर लोगों को पता चली, तो यह बात कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गई। वहीं इलाकाई लोग भी सृष्टि के सकुशल निकलने के लिए भगवान से दुआ कर रहे हैं।
पत्थरों ने प्रभावित किया बचाव कार्य
पता जा रहा है कि बोर के पास ही 4 पोकलेन और 5 जेसीबी की मदद से गहरा गड्ढा किया जा रहा है। बीते 20 घंटों में अब तक 29 फीट गहरा गड्ढा किया जा चुका है, लेकिन अब पत्थर आ जाने की वजह से खुदाई कार्य खासा प्रभावित हो रहा है। एनडीआरएफ की टीम अब बच्ची को गड्ढे से बाहर निकालने के लिए राड का सहारा ले रही है।












Click it and Unblock the Notifications