भोपाल में तेज रफ्तार कार मिठाई की दुकान में जा घुसी, कर्मी सहित युवती को चपेट में लिया

भोपाल के अयोध्या नगर में एक तेज रफ्तार कार चौराहे पर लगी दुकानों में जा घुसी। जिसमें कार ड्राइवर सहित एक दुकान का एक कर्मी और युवती घायल हो गई। कार का ड्राइवर शराब पिए हुआ था।

राजधानी भोपाल में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई घटना में 2 लोग जख्मी हो गए। घटना भोपाल के अयोध्या नगर चौराहे की बताई जा रही है यहां पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मिठाई की दुकान में घुस गई। इस तेज रफ्तार कार ने दुकान में घुसने से पहले सड़क पर खड़ी तीन अन्य कारों को भी टक्कर मारी। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त कार का ड्राइवर ड्रिंक किया हुआ था, इसलिए कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। पुलिस ने कार को जप्त कर आरोपी को इलाज हेतु हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है।

भोपाल में तेज रफ्तार कार मिठाई की दुकान में जा घुसी

Recommended Video

    तेज रफ्तार सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसी

    अयोध्या नगर थाना प्रभारी ने बताया कि चौराहे के पास सैटेलाइट प्लाजा में नरेंद्र कनाडे की चाहत स्वीट नाम से मिठाई की दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे दुकान में उनका कर्मचारी अश्वनी पटेरिया काउंटर पर बैठा हुआ था। इसी बीच तेज रफ्तार कार चौराहे से आई और उनकी दुकान में घुस गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने दुकान में खड़ी है कि लड़की को भी अपनी चपेट में ले लिया। कार ने काउंटर पर बैठे अश्वनी पटेरिया को भी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई लोगों ने तुरंत ड्राइवर को कार से बाहर निकाला अभी ड्रिंक किया हुआ था।

    टीआई नीलेश अवस्थी ने बताया कि कार ऐप्स एक्टर अजय नगर निवासी अमित पांडे चला रहा था जिसकी उम्र 44 साल है। यह कलारी में ड्रिंक करने के बाद घर जा रहा था अमित ने पूछताछ में बताया कि बेरोजगार है हाल ही में उसकी नौकरी छूट गई इसी के चलते में डिप्रेशन में चल रहा था और उसने अधिक मात्रा में शराब पी ली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+