कौन हैं रिद्धि जैन जो बनेंगी शिवराज सिंह के घर की छोटी बहू? बेहद दिलचस्प है दोनों की Love Story
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। दरअसल, शिवराज के छोटे बेटे कुणाल की सगाई भोपाल के जैन परिवार की बेटी रिद्धि जैन से हुई है।
शिवराज सिंह चौहान के परिवार ने इस सगाई को अब तक गोपनीय ही रखा है। अब सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया में सामने आने के बाद यह जानकारी सामने आई है। अब इस बात की चर्चा भी खूब हो रही है कि बड़े भाई कार्तिकेय चौहान से पहले ही कुणाल चौहान की सगाई हो गई है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि शिवराज की छोटी बहू कौन बनने वाली है।

जानिए कैसे पता चली सगाई
इस सगाई के कार्यक्रम को काफी गोपनीय रखा गया था। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ही शामिल हुए थे। वहीं जब लड़की पक्ष की ओर से सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें पोस्ट की गई। उसके बाद ही शिवराज मामा के यहां सगाई की बधाई देने का दौर शुरु हुआ।
कौन है रिद्धी का परिवार
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बहू रिद्धी जैन के पिता संदीप जैन देश की जानी-मानी कंपनी आदित्य बिड़ला ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट हैं। रिद्धी की एक और बहन हैं जिनकी नाम सिद्धी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 74 बंगला स्थित सरकारी आवास बी-8 के पीछे निशात कॉलोनी में उनकी होने वाली बहू का घर है।
जानकारी मुताबिक रिद्धी के परिवार का कनेक्शन ईरान के शाही राज घराने से भी रहा है। रिद्धी के दादा इन्दरमल जैन ईरान के शाही घराने के डॉक्टर रहे हैं। इनका परिवार काफी समय तक ईरान में रहा है।
बेहद दिलचस्प है कुणाल और रिद्धि की लव स्टोरी
कुणाल और रिद्धि एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते हैं। उन्होंने अमेरिका में एक साथ पढ़ाई भी की। हाल ही में उन्होंने अपनी दोस्ती को एक पायदान ऊपर ले जाने और जीवन भर के लिए साथी बनने का फैसला किया।

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम कार्तिकेय है, जबकि छोटे बेटे का नाम कुणाल है। कुणाल राजनीति से दूर रहते हैं। जबकि बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान अपने पिता की तरह राजनीति में काफी सक्रिय हैं।
कुणाल किस चीज का करते हैं बिजनेस?
कुणाल अपने पिता शिवराज सिंह चौहान और बड़े भाई कार्तिकेय सिंह चौहान की तरह राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। बल्कि वे डेयरी चलाते हैं। जानकारी मुताबिक सुंदर फूड्स एंड डेयरी में वे भागीदार हैं।
विधायक हैं शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान लगभग 18 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह 13 दिसंबर 2023 के पहले तक प्रदेश के मुखिया रहे हैं। इस बार हुए लोकसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान को विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर गया है। शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बनने के पहले विदिशा से 5 बार सांसद भी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications