Bhopal News: हिस्ट्रीशीटर बदमाश जुबैर और उसके साथियों पर इनाम घोषित, गोली कांड के मामले में पुलिस कर रही तलाश
Bhopal Latest News: राजधानी भोपाल के एमपी नगर इलाके में निगरानी बदमाश पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे जुबैर मौलाना और उसके साथियों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं थी। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया है, लेकिन पुलिस इस बात से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीम में लगी हुई है और उन्हें जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक दुर्गा नगर बस्ती निवासी अब्दुल नफीस पुत्र अब्दुल वसीम (38) वसीम टेंट हाउस का संचालन करता है। बीते दिनों की रात वे बिरला मंदिर के पास झुग्गी में रहने वाली भाभी नाम से मशहूर महिला के पास गया था। वहां महिला से उसने कहा कि मेरे छोटे भाई को जुआ ना खिलाए।

महिला ने बताया कि छोटा भाई मेरे यहां नहीं बबलू के पास जुआ खेलता हैं। इसके बाद में बबलू नाम के युवक को कॉल कर छोटे भाई को अपने जुएं में न बैठाने की हिदायत दी। कुछ समय बाद मेरे पास इस वक्त थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश जुबेर मौलाना का कॉल आया उसने कहा कि तूने बबलू को कैसे कॉल किया, वह मेरा आदमी है। उसने मुझे गालियां दी और कहा कि आइंदा उसे कॉल किया तो जान से मार दूंगा।
मैंने अपना पक्ष रखना चाहा तो उसने कहा आज तुझे जान से मरवा दूंगा। कुछ देर में मेरे बंदे तेरे घर हमला करेंगे। धमकी के करीब आधे घंटे बाद जुबैर के शूटर सलमान और राजा सहित दो-तीन अन्य युवक आए और फायरिंग कर दी थी। टीई जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि फरार आरोपी जुबेर मौलाना पर ₹5000 जबकि उसके साथियों पर ₹2000 का इनाम घोषित किया गया आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर लगातार दिवस दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications