Rewa: शाहपुर क्षेत्र में घाट किनारे मिले गोवंश के अवशेष, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
रीवा 14 अगस्त। जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत घाट किनारे गौवंश के अवशेष मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। ग्रामीणों ने समुदाय विशेष पर गौवंश की हत्या कर अवशेष घाट किनारे फेंकने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से ग्रामीणों में गुस्सा है।

पूरा मामला
शाहपुर थाना क्षेत्र के जमुई ग्राम पंचायत के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गांव में समुदाय विशेष के लोगों ने गौवंश के मांस को पकाकर खाया है और बचे हुए अवशेषों को घाट किनारे फेंक दिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गौवंश अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बताते चलें कि बीते एक महीने में यह दूसरी घटना है, जब जिले में गौवंश के अवशेष मिले हैं। इससे पहले गढ़ थाना क्षेत्र में भी एक परिवार में गौवंश का मांस पकाए जाने का मामला सामने आया था। अब एक बार फिर गौवंश के अवशेष मिलने के बाद ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में काफी नाराजगी और गुस्सा है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि इस तरह की घटनाओं से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
एडिशनल विवेक कुमार के अनुसार
मऊगंज के एडिश्नल एसपी विवेक कुमार लाल ने बताया कि पुलिस ने गौवंश के शव का पोस्टमार्टम कराया है आगे की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications