Rewa crime: कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट,नशे ने तबाह कर दिया परिवार
रीवा 15 अगस्त। शराब पीकर आए पिता पर बेटे ने लाठी से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल पीडि़त ने अस्पताल में दमतोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

शराब के नशे में था पिता
खून के रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना सोहागी थाने के ग्राम पैरा की है। यहां रहने वाले श्यामलाल आदिवासी 55 साल का रविवार को अपने बेटे महेश कोल के साथ झगड़ा हुआ था। घटना के समय पिता अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करके घर आया था। शराब पीकर वह घर में हंगामा कर सभी लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। इस बात से नाराज पुत्र ने पिता पर डंडे से हमला कर दिया। उन पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई जिसमें वे खून से लथपथ हालत में घटनास्थल पर ही गिर पड़े।
अस्पताल में घायल की हुई मौत
परिजनों ने बीचबचाव कर उसे रोका। गंभीर रूप से घायल पीडि़त को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर में मौजूद आरोपी को गिरफ्तार कार लिया है जिससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
नशे ने तबाह कर दिया परिवार
नशे से इस घर को तबाह कर दिया। नशे की लत के कारण घर के गार्जियन की मौत हो गई और एक बेटा सलाखों के पीछे पहुंच गया। पिता अत्यधिक मात्रा में नशे का सेवन करते थे और फिर घर में आकर विवाद करते थे। इस बात से पूरा परिवार परेशान था और अंतत: इस नशे से पूरे परिवार को तबाह कर दिया।
समरजीत सिंह, एसडीओपी त्योंथर
पैरा गांव में युवक ने अपने पिता पर डंडे से हमला किया था जिसमें घायल की अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। दारू के नशे में विवाद की जानकारी सामने आई है। जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications