MP News: भोपाल में आकार लेगा राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी का रीजनल कैंपस, अमित शाह ने CM मोहन यादव की मांग मानी

MP news: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जल्द ही राष्ट्रीय सुरक्षा और पुलिस शिक्षा का बड़ा केंद्र स्थापित होने जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आग्रह को स्वीकार करते हुए गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी (RRU) का रीजनल कैंपस भोपाल में प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

इस निर्णय के बाद न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि आसपास के राज्यों के हजारों विद्यार्थियों को सुरक्षा और पुलिस से जुड़े उच्च स्तरीय प्रशिक्षण व शिक्षा के अवसर मिलेंगे।

Regional campus of National Defense University will be built Amit Shah accepted demand of CM Mohan Yadav

मुख्यमंत्री के पत्र का मिला असर

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर भोपाल में यूनिवर्सिटी का रीजनल कैंपस शुरू करने का अनुरोध किया था। गृह मंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए तुरंत राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर बिमल एन. पटेल को निर्देशित किया कि यूनिवर्सिटी की सभी प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर शीघ्र भोपाल में इसकी स्थापना सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव को भेजा पत्र

इसके बाद राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव अनुराग जैन को पत्र भेजकर स्थायी और अस्थायी दोनों तरह के कैंपस की स्थापना को लेकर आवश्यक सहयोग मांगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अस्थायी कैंपस के लिए तीन साल तक 1.5 करोड़ रुपए प्रति वर्ष के सहयोग, 10 क्लासरूम, 3 लैब, हॉस्टल, स्पोर्ट्स ग्राउंड और अन्य सुविधाओं की मांग की है ताकि शीघ्र ही अकादमिक सत्र प्रारंभ किया जा सके।

स्थायी कैंपस के लिए चिन्हित हुई 10 एकड़ भूमि

मुख्य सचिव अनुराग जैन के निर्देश पर तकनीकी शिक्षा विभाग ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) परिसर से लगी 10 एकड़ भूमि चिन्हित कर ली है। यह भूमि राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के नाम रजिस्टर्ड कराई जाएगी। इसके साथ ही अस्थायी रूप से यूनिवर्सिटी को शुरू करने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है।

मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों को होगा लाभ

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी का भोपाल में रीजनल कैंपस स्थापित होने से न केवल मध्यप्रदेश बल्कि महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के छात्रों को भी गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

शैक्षणिक और सुरक्षा क्षेत्र में अहम भूमिका

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी गृह मंत्रालय के अधीन एक राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है, जिसे भारत सरकार ने संसद के अधिनियम संख्या 31/2020 द्वारा स्थापित किया है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा, पुलिस शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में अकादमिक, प्रशिक्षण और शोध से जुड़े संसाधनों का विकास करना है। यूनिवर्सिटी का फोकस सुरक्षा बलों और पुलिस के लिए दक्ष मानव संसाधन तैयार करने पर केंद्रित है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "हमारी सरकार इस यूनिवर्सिटी को जल्द से जल्द मध्यप्रदेशवासियों को समर्पित करेगी। इससे युवाओं को न केवल शिक्षा बल्कि सुरक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का नया प्लेटफॉर्म भी मिलेगा।"

देश के लिए बड़ी उपलब्धि

यह यूनिवर्सिटी न सिर्फ अकादमिक उत्कृष्टता का केंद्र बनेगी बल्कि देश की सुरक्षा और पुलिसिंग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने वाले युवाओं को तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाएगी। यूनिवर्सिटी का नेटवर्क और वैश्विक सहयोग देश को एक सशक्त और पेशेवर सुरक्षा तंत्र देने में मददगार साबित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+