Rukaiya कौन थी? पत्नी के सीने पर बैठकर पति ने 35 बार चाकू घोंपा, गले में छेद-बदन छलनी, थाने में फूट-फूटकर रोया
Ratlam Wife Murder: मध्य प्रदेश के रतलाम के सुनारों की बावड़ी से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की छाती पर बैठकर पति ने चाकू से 35 वार किए। गर्दन की बांए तरफ गहरा छेद बना दिया। हत्या के बाद पत्नी की लाश के पास ही बैठा रहा।
भागते हुए 7 साल की बेटी अपने दादा के पास पहुंची और बोली- 'पापा, मम्मी को मार रहे हैं।' सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पूछताछ में आरोपी फूट-फूटकर रोने लगा और पत्नी से मिलाने की जिद में अड़ गया। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे और क्यों पत्नी को दी खौफनाक मौत?

Rukaiya Murder Case: 7 साल की बेटी ने खोला हत्यारे पिता का रात
मामला माणक चौक थानाक्षेत्र के सुनारों की बावड़ी इलाके का है। यहां 33 वर्षीय पत्नी रुकैया अपने पति 35 वर्षीय असगर अली, दो बच्चों (7 साल की बेटी और 2 साल के बेटे), सास-ससुर, और एक मानसिक रूप से विक्षिप्त जेठ मुस्तफा (40) के साथ दो मंजिला मकान में रहती थी। बताया जा रहा है कि 2 अगस्त को की दोपहर अचानक चेहल्लुम के बीच घर में शोर सुनाई दिया। सात साल की बेटी पहली मंजिल से नीचे आई और बाहर आकर बताया कि पापा, मां को मार रहे हैं। भागते हुए रुकैया के ससुर और पड़ोसी तुरंत घर पहुंचे। उन्होंने असगर को पत्नी के पास खून से लथपथ देखा। रोकने की कोशिश की गई तो वह चिल्लाने लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
लाश के पास बैठा मिला पति, हाथ खून से सने
माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। असगर अली शव के पास बैठा मिला। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय घर में सात साल की बेटी और दो साल का बेटा भी मौजूद थे। रुकैया के लक्कड़पीठा स्थित मायके खबर पहुंची। मृतका का भाई मोहम्मद खाचरौदवाला थाने पहुंचा और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और मोबाइल भी जब्त किए। थाने में आरोपी से पूछताछ शुरू की तो, आरोपी पति असगर बार-बार चिखता 'रुकैया से मिला दो'।
गले से छाती तक, 35 चाकू के वार, बाएं हिस्से में बड़ा घाव
पुलिस ने रुकैया की डेड बॉडी को पोस्टर्माटम के लिए भेजा। इसके बाद, शव को परिजनों को सौंपा गया। रात करीब 10:30 बजे बॉडी को दफनाया गया। प्राथमिक जांच में शव पर गले से छाती तक 30 से 35 चाकू कई वार के निशान मिले। गले के बाएं हिस्से में बड़ा घाव था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। परिजन गमगीन माहौल में बात करने की स्थिति में नहीं थे।
आरोपी की मानसिक स्थिति खराब थी? जंजीरों से बांधकर चल रहा था इजाल?
जानकारी सामने आई है कि असगर अली पिछले छह महीने से मानसिक रूप से परेशान था और उसका इलाज चल रहा था। उसने करीब एक साल पहले जिले के ग्रामीण क्षेत्र में ऑनलाइन मोबाइल की दुकान खोली थी, जिसे बाद में बंद करके रतलाम में शुरू किया था। पड़ोसियों के अनुसार छह महीने के अंदर परिजन उसे जंजीरों से बांधकर इलाज के लिए धर्मगुरु सैयदना साहब के पास भी ले गए थे। हालांकि बीमारी संबंधी जानकारी की पुष्टि परिजन से अभी बाकी है।
माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में उसने कुछ नहीं बताया। वह केवल पत्नी से मिलने की जिद करता रहा। पुलिस अब मोबाइल फोन और अन्य सबूतों की जांच कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications
