Bhopal News: फूड ATM से होगा राशन वितरण, भोपाल के ऐशबाग में ट्रायल मशीन आई, रुकेगी कालाबाजारी

राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए अब एटीएम मशीन के जरिए राशन बांटने का काम किया जाएगा। ट्रायल के तौर पर इसकी शुरुआत भोपाल के ऐशबाग से की जाएगी।

Ration will be distributed through Food ATM, trial machine came in Aishbagh, Bhopal

मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में रुपए की तरह फूड एटीएम (ATM) से अपना राशन निकाल सकेंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे पहले भोपाल जिले को चुना गया। अभी हितग्राहियों का राशन इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तोल कर दिया जाता है। अब हितग्राही पीओएस मशीन में थंब इंप्रेशन करेंगे और उनका राशन फूड एटीएम की मशीन पर दर्ज हो जाएगा। इसके लिए हितग्राही को अपना आधार नंबर मोबाइल और राशन कार्ड लिंक करना होगा।

राजधानी भोपाल में अब राशन कार्ड धारियों को कम राशन देने राशन चोरी करने से लेकर खाद्यान्न मिलावट जैसी कई गड़बड़ियों को रोकने के लिए नई योजना के तहत काम शुरू किया जा रहा है। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में आने वाले दिनों में लोग सीधे रुपए की तरह फूड एटीएम से अपना राशन निकाल सकेंगे। पायलट प्रोजेक्ट के लिए भोपाल जिले को चुना गया है। यहां पर प्रदेश की पहली वितरण मशीन देश बाग स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर लगाई गई है। जिससे अभी ट्रायल के तौर पर राशन वितरण की प्रक्रिया शुरू की गई है यह यदि सफल होती है तो प्रदेश के प्रमुख शहरों में जल्दी से लगाए जाएगा।

अंगूठा लगाते मशीन में आ जाएगा राशन

फूड एटीएम से राशन देने की प्रक्रिया पूरी तरह से अलग है। अभी हितग्राहियों को राशन इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तोल कर दिया जाता है। अब हितग्राही पीओएस मशीन में थंब इंप्रेशन लगाएंगे और उनका राशन फूड एटीएम की मशीन पर दर्ज हो जाएगा, जो कि इस पर लगी स्क्रीन पर दिखाई देगा। इस तरह मशीन में लगी बटन को चालू करते हुए निर्धारित मात्रा में राशन मशीन से बाहर स्वतः ही आ जाएगा। इसके लिए हितग्राही को अपना आधार नंबर, मोबाइल और राशन कार्ड लिंक करना होगा। मशीन को चलाने के लिए राशन दुकान संचालक को और हितग्राहियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसे चलाने के लिए हितग्राही को एक कोड भी दिया जाएगा।

इन जिलों से होगी शुरूआत

राजधानी भोपाल के आसपास स्थित राशन दुकान क्रमांक 255 में अन्नपूर्ति नाम की एक फूड मशीन सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत लगाई गई है। जिससे अभी हितग्राहियों को राशन देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह सफलता मिलने के बाद यह मशीन प्रदेश के प्रमुख शहर इंदौर जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सागर उज्जैन सहित अन्य संभागों में लगाई जाएगी।

जिला खाद्य आपूर्ति भोपाल मीना मालाकार नियंत्रक ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहली फूड मशीन ऐशबाग में लगाई गई है, जिसका ट्रायल जारी है। इसके बाद आगे निर्णय लिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+