BJP विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, बोले- आत्मरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार रखना संवैधानिक अधिकार
भोपाल में हथियार रखने के सवाल पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार रखना भारत में संवैधानिक अधिकार है।
मध्यप्रदेश में आत्मरक्षा के लिए हथियार रखने के बीजेपी नेताओं के बयानों ने सियासत को गरमा दिया है। पहले पर्यटन संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री उषा ठाकुर और उसके बाद भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आत्मरक्षा के लिए हथियार रखने को लेकर बयान दिया। अब भोपाल से भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने हथियार रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के लिए हथियार रखना चाहिए। विधायक शर्मा ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार रखना भारत में संवैधानिक अधिकार है। वहीं गृह विभाग को मिली खुफिया इनपुट पर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए। ऐसे लोग कुचलने चाहिए।

बता दें एमपी के गृह विभाग को इनपुट मिला है कि प्रदेश में नए साल पर संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए कुछ असामाजिक तत्व कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर गृह विभाग ने सभी कलेक्टर और और एसपी को निर्देश जारी कर सतर्क और सावधान रहने के लिए कहा है। खासकर 1 जनवरी से कि 30 मार्च तक विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अशांति फैलाने वालों पर NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई करने के आदेश हैं।
Recommended Video

इसी को लेकर आज भोपाल में हुजूर से भाजपा के विधायक रामेश्वर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि तमाम खुफिया एंजेसिया क्षेत्रों में घूमती है। काम करती है। प्रदेश सरकार का भी CID विभाग है। थानों की पुलिस बल भी मुस्तैद रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई लोग हैं, जो मध्य प्रदेश में माहौल बिगाड़ने के साजिश रच चुके हैं। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी निकले थे, वे मोहब्बत बांट रहे थे, लेकिन यात्रा में देशद्रोह के नारे लगे थे। सतर्कता बरतना सरकार का कर्तव्य होता है, इसलिए कलेक्टर और एसपी को ग्रह विभाग ने निर्देश दिए हैं। यह जरूरी है कि जो इस तरह के मंसूबे रखते हैं,उन्हें कुचलना चाहिए। प्रदेश में मामा सीएम शिवराज का बुलडोजर लगातार चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications