किसान महाकुंभ में CM शिवराज ने कहा- "मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना" के तहत अब ₹6 हजार देगी MP सरकार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज ने राजगढ़ में आयोजित 'किसान कल्याण महाकुंभ' में "प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना" के तहत वर्ष 2021-22 में 44.49 लाख किसानों को ₹2933 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक से वितरण किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गढ़ में राजगढ़ के मोहनपुरा डैम पर किसानों को ₹6 हजार 423 करोड़ की बड़ी सौगात दी है। किसान कल्याण महाकुंभ में किसानों के खाते में सिंगल क्लिक से यह राशि ट्रांसफर कर किसानों को लाभ दिलाया गया है। इस दौरान 11,378 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया गया।

राजगढ़ में आयोजित किसान महाकुंभ के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि "मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना" के तहत मध्यप्रदेश सरकार अब ₹6 हजार देगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को मिलाकर अब प्रदेश के किसानों को प्रतिवर्ष ₹12 हजार मिलेंगे।

Rajnath and CM Shivraj Singh Chouhan participated in Rajgarh Kisan Mahakumbh, gave many gifts

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'किसान कल्याण महाकुंभ' में 8500 करोड़ की मोहनपुरा-कुंडालिया सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना से 2 लाख 85 हजार है की अतिरिक्त सिंचाई क्षमता विकसित होगी। सीएम शिवराज ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 9 वर्ष पूरे हुए हैं। यह 9 साल प्रगति, विकास, जनकल्याण और मां, बहन, बेटा-बेटियों के भलाई के हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1689 लोगों को भू अधिकार पत्र भी बांटे। आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 2023 में 11 लाख किसानों के खाते में 2123 करोड रुपए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 44.99 लाख किसानों के खाते में 2900 करोड़, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 70.61 लाख किसानों के खाते में ही 1400 करोड़ ट्रांसफर किए गए। इस प्रकार कुल 6423 करोड रुपए किसानों के खातों में भेजे गए। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज ने हाल है आल 481 करोड़ की लागत से निर्मित मोहनपुरा कुंडालिया प्रेशराइज्ड पाइप सिंचाई प्रणाली परियोजना का लोकार्पण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+