भोपाल में आम लोगों लिए 3 दिनों तक खुला रहेगा राजभवन, जानिए खासियत
भोपाल के राजभवन की तस्वीर हर किसी के जेहन में आ जाती है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मध्यप्रदेश प्रदेश में एक नहीं बल्कि दो राजभवन हैं। जी हाँ ,यह हकीकत है की अपने MP मे एक नहीं बल्की दो राजभवन मौजूद हैं।
भोपाल,13 अगस्त। राज्यपाल का नाम लेते भोपाल के राजभवन की तस्वीर हर किसी के जेहन में आ जाती है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मध्यप्रदेश प्रदेश में एक नहीं बल्कि दो राजभवन हैं। जी हाँ ,यह हकीकत है की अपने MP मे एक नहीं बल्की दो राजभवन मौजूद हैं। जी हां राजधानी भोपाल में शहर के बीचों बीच करीब 32 एकड़ में फैला राजभवन अदभुत निर्माण का नमूना है। बताया जाता है कि लाल कोठी के नाम से मशहूर इस इमारत का निर्माण नवाब शाहजहाँ बेगम ने 1880 में ब्रिटिश अफसरों के लिए कराया था।

यहां पर राज्यपाल, राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के कक्षों को आप जाकर देख सकते हैं जिसकी खूबसूरती आप का मन मोह लेती है क्योंकि अंग्रेजों एवं नवाबों के समय से इसके इंटीरियर को वैसा ही आलीशान और शाही रखा गया है जैसा कि आप महलों में देखा करते हैं यहां पर मांडू और कान्हा नाम के दो गेस्ट हाउस हैं। इसके अलावा सांदीपनि सभागार बनाया गया है जहां पर कई प्रकार के बड़े प्रोग्राम फंक्शन आदि का आयोजन करा जाता है यहां पर सेक्रेटरी का बंगला पुलिस के जवानो के लिए बैरक, धनवंतरी औषधीय पार्क जहां पर विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों को लगाया गया है। इसके अलावा एक बड़ा सा लोन एवं कई प्रकार के छोटे व बड़े गार्डन है जहां पर की विभिन्न प्रकार के गुलाबों की किस्म के पौधों को लगाया गया है जो कि अपनी सुंदरता से आप का मन मोह लेते हैं। राजभवन में नैतिक शिक्षा के लिए राज भवन की दीवारों पर विभिन्न प्रकार की चित्रकारी को भी कर आ गया है जो कि आपको एक शिक्षा प्रदान करती हैं
व राजभवन के स्टाफ के लिए हाल ही मे बनाए गए न्यू स्टाफ क्वार्टर भी बनाए गए हैं जिसका श्रेय माननीय आनंदीबेन पटेल को दिया जाता है
राज भवन को आम जनता के घुमने लिए खोलने का श्रेय भी पूर्व मध्य प्रदेश की राज्यपाल माननीय आनंदीबेन पटेल को ही दिया जाता है जिन्होंने राजभवन को आम जनता के देखने के लिए पहली बार खुलवाया था तथा तभी से 15 अगस्त, 26 जनवरी, दिपावली, आदी पर्व पर राजभवन को खोला जाने लगा।
जिसमे की राज भवन को जब पहली बार 3 दिवस के लिए आम जनता के लिए खोला गया तो 3 दिन मे ही लाखो लोगो के हुजूम ने राजभवन के सौन्दर्य का यहां आकर लुफ्त उठाया। जिसने की एक वर्ल्ड रिकॉर्ड का कीर्तिमान भी अपने नाम हासिल करा।
इस बार पुनः राजभवन को मध्य प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल के द्वारा 3 दिवस के लिए 15 अगस्त के अवसर पर आम जनता के लिए वापस से खोला जा रहा है जोकि 13,14 और 16 अगस्त को खोला जाएगा। जिसमें 15 अगस्त के दिन घूमने की अनुमति नहीं रहेगी 16 अगस्त को पुनः घुमा जा सकता है।
लोगों के लिए घूमने का समय शाम 4:00 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक का रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications