Bhopal News: रेलवे चीफ कंट्रोलर को हनी ट्रैप में फंसा कर वसूले 5.5 लाख रुपए, VIDEO वायरल करने की दी धमकी
Bhopal News: राजधानी भोपाल में पदस्थ रेलवे के एक चीफ कंट्रोलर के साथ हनी ट्रैप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। आरोपी भी रेलवे में चीफ कंट्रोलर है, उसने अपनी महिला साथी के साथ मिलकर फरियादी को फंसाया। फिर फरियादी को अतरंग वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर रकम वसूली। आरोपियों उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। जिससे तंग आकर उन्होंने गोविंदपुरा पुलिस से इस मामले शिकायत की थी। जहां जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि संजय कटारे 48 साल के हैं और रेलवे में चीफ कंट्रोलर हैं। उन्होंने पुलिस को बताएं कि 30 दिसंबर 2021 को उनके साथ ही चीफ कंट्रोलर नितेंद्र ने उन्हें अपनी जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था। जब वे वहां पार्टी में पहुंचे तो नितेंद्र ने उनकी जान-पहचान काजल परमार नाम की युवती से कराई। काजल एक एनजीओ में काम करती है।

इसके बाद काजल से उनकी बात होने लगी। इसके कुछ समय बाद नितेंद्र व काजल ने मिलकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दोनों ने उन्हें बताया कि उनके पास कुछ अतरंग वीडियो व फोटो है, जिन्हें वह सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ उनकी पत्नी को भी भेज देंगे। आरोपियों ने उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर 5.5 लाख रुपए भी वसूल कर लिए। इसके बाद आरोपी नितेंद्र व काजल उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रहे थे। इससे परेशान होकर उन्होंने अप्रैल माह में लिखित शिकायत की थी, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने कल आरोपियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और षडयंत्र रचने का केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
एमपी में लगातार बढ़ रहे हैं हनी ट्रैप के मामले
मध्य प्रदेश में बहुचर्चित हनी-ट्रिप कांड के बाद लगातार हनी ट्रैप के मामलें सामने आ रहे हैं। इसी साल अप्रैल में भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अधिकारी को हनी ट्रैप में फसाने का मामला सामने आया था। उनकी पहचान सोनम नाम की लड़की से हुई और दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हो गई। सोनम अपनी एक सहेली पूजा को जॉब दिलाने को लेकर BHEL के अधिकारी के घर 15 अप्रैल की दोपहर को पहुंची, यहां उनके दो साथी पुलिस कर्मचारी बनाकर पहुंचे थे और अधिकारी के साथ मारपीट कर उन्हें हनी ट्रैप में फंसने की धमकी देकर 20 लख रुपए की डिमांड की थी।












Click it and Unblock the Notifications