राहुल गांधी इच्छाधारी हिंदू, अपनी सुविधा से टोपी पहनते हैं और टीका लगाते हैं-नरोत्तम मिश्रा
भोपाल, 16 सितम्बर। अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है।
Recommended Video
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी इच्छाधारी हिंदू हैं। वे अपनी सुविधा से टोपी पहनते हैं और टीका लगाते हैं। धार्मिक पर्यटन पर जाते हैं। धार्मिक पर्यटन पर जाने के बाद वे इस तरह की बात करते हैं।
कोरोनो महामारी की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अभी प्रदेश में कोरोना वायरस की स्तिथि नियंत्रण में है। 24 घण्टे में 7 सिर्फ नए प्रकरण आए है। 13 लोग ठीक हुए हैं। 139 एक्टिव केस मध्य प्रदेश में बने है।
#WATCH राहुल गांधी इच्छाधारी हिंदू हैं, वे सुविधा से टोपी और टीका लगाते हैं, धार्मिक पर्यटन पर जाते हैं और धार्मिक पर्यटन पर जाने के बाद वे इस तरह की बात करते हैं: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भोपाल, मध्य प्रदेश pic.twitter.com/wToZkeDxwp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2021
एनसीआरबी की रिपोर्ट पर बात करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम अपराध छुपाते नही है। मध्य प्रदेश देश का ऐसा राज्य है, जहां ई एफआईआर की सुविधा है। दुष्कर्मियों को फांसी की सजा का भी प्रावधान किया गया है।
मध्यप्रदेश के हर जिले में महिला थाना है। हर थाने में महिला डेस्क है। प्रमोशन में आरक्षण को लेकर समिति की कल बैठक हुई है। तय हुआ है कि सम्मानित अन्य संगठनों के साथ चर्चा कर नया मार्ग निकाला जाएगा।
मध्य प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के इंदौर दौरे पर बातचीत की और कहा कि गडकरी आज हजारों करोड़ की सौगात देने जा रहे हैं। भारत ने सड़क निर्माण के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। देश में रोजाना 37 किलोमीटर सड़कें बनाई जा रही हैं।
Fact check : बेटी के साथ रिटायर्ड कर्नल के डांस को राजस्थान के DSP से जोड़कर किया वायरल