तहसीलदारों के तबादले की तैयारी, 3 साल से जमे अफसर हटेंगे, मंत्रालय में चल रहा है सूची पर काम
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले जुलाई माह में अब तक राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के तबादला सूची जारी करने के बाद राज्य शासन और राजस्व विभाग के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण करेगा। यह तबादला सूची 3 साल से एक ही जिले में पदस्थ अधिकारियों को दूसरे जिले में स्थानांतरित किए जाने को लेकर तैयार की जा रही है। इसके लिए मंत्रालय में काम तेज हो गया है।
राजस्व विभाग द्वारा एक माह पहले प्रदेश में करीब पौने दो सौ तहसीलदारों को स्थानांतरित किया गया था जिसके बाद जीडीए ने उन्हें प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बना दिया है कुछ अफसरों को छोड़ बाकी ने प्रभारी डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल ली है। इस बीच जो तहसीलदार एक ही जिले में 3 साल से अधिक समय से पदस्थ हैं और वे प्रभारी डिप्टी कलेक्टर की क्राइटेरिया में नहीं आए हैं। उनके स्थानांतरण चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक किया जाना है इसलिए राजस्व विभाग द्वारा तबादला सूची तैयार कराई जा रही है और जल्द ही तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की स्थानांतरण किए जाएंगे।

एसएएस के कई अफसर बाकी अभी और आएगी सूची
राज्य प्रशासनिक सेवा के करीब 200 अफसरों के स्थानांतरण चुनाव आयोग के निर्देश के आधार पर किए जा चुके हैं इन अधिकारियों में अपर कलेक्टर संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अफसर शामिल है सूत्रों का कहना है कि अभी भी बहुत से अधिकारी फील्ड में पदस्थ थे, जिनकी सेवा दी 1 जिले में 31 जनवरी 2024 को 3 साल पूरे होने वाली है। इसे देखते हुए इसी माह एक या अधिक तबादला सूची और जारी की जाकर नवीन पदस्थापना की जाएगी। उधर मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि उद्योग और एमएसएमइ विभाग के अफसरों की भी तबादला सूची एक-दो दिन में जारी होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications